आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अलग जोनर की फिल्में कर खास पहचान बनाई है। साथ ही अभिनेता ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं। आयुष्मान ने फैंस को 'विक्की डोनर', 'बधाई हो', 'अंधाधुन', 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से प्रभावित किया है। अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि फिल्मों से ज्यादा उन्हें गानों से प्यार है।