फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' पर डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर आया आयुष्मान का रिएक्शन, कह दी बड़ी बात

Sat, 22 Feb 2020 10:58 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : Social Media
समलैंगिक रिश्तों बनी आयुष्मान खुराना की फिल्म को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट की अब हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म से जुड़े लोग इस बात से बेहद खुश हैं। ट्रंप के ट्वीट पर अब आयुष्मान का भी बयान आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Neena Gupta, Gajraj Rao with Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
आयुष्मान ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं निश्चित रूप से आशा और कामना करता हूं कि यह टिप्पणी राष्ट्रपति ट्रंप के LGBTQ समुदाय की ओर इशारा है और वो अपने देश में LGBTQ अधिकारों को बनाए रखने के लिए लगातार काम करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
Shubh Mangal Zyada Saavdhan, President Donald Trump - फोटो : amar ujala
दरअसल मानवाधिकार और LGBTQ ब्रिटिश एक्टिविस्ट पीटर गैरी टैचेल ने फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से जुड़ा एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'बॉलीवुड की एक रोमांटिक कॉमेडी रिलीज हुई है। भारत में समलैंगिकता को वैध करने के बाद अब इस फिल्म के सहारे देश के बुजुर्ग लोगों को समलैंगिकता के प्रति जागरूक और जीतने की कोशिश की जा रही है, वाह। 

 

4 of 5
US President Donald Trump - फोटो : PTI
पीटर गैरी टैचेल के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की तारीफ की। उन्होंने लिखा- 'ग्रेट' (शानदार)। ट्रंप की इस तारीफ के बाद हर तरफ इस फिल्म की चर्चा होने लगी। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shubh mangal zyada saavdhan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ मशहूर यूट्यूब स्टार जितेंद्र कुमार, अभिनेत्री नीना गुप्ता और गजराज राव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देेंगे। फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जितेंद्र कुमार की डेब्यू फिल्म है। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है। 

पाकिस्तानी सेना में रहे पिता पर अदनान सामी का खुलासा, बोले- वह भारत से प्यार करते थे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें