फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: इंटरनेशनल टूर को लेकर उत्साहित आयुष्मान खुराना, बोले- मेरे लिए गर्व की बात है यह

Tue, 27 Jun 2023 05:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने अभिनय के जरिए इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। एक्टिंग के साथ-साथ वह गायन प्रतिभा से भी धनी हैं। आयुष्मान ने कई हिट गाने गाए हैं। इन दिनों एक्टर अपने इंटरनेशनल टूर को लेकर चर्चा में हैं। यूएस, कनाडा और यूके से लेकर बैक टू बैक एक्टर के कई टूर हैं। इस दौरान वह अपने सिंगिंग टैलेंट से फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान का कहना है दुनिया के सामने भारत और भारतीय संगीत का प्रतिनिधित्व करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। एक्टर ने आगे कहा, 'वैश्विक दर्शकों के सामने भारतीय संगीत और भारतीय संस्कृति को पेश करते हुए बेहद उत्साहित हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और मुझे सिनेमा से प्यार है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे कहा, 'इंटरनेशनल टूर के जरिए मुझे हमेशा दुनिया के सामने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है और मैं हमेशा इसके लिए तैयार रहता हूं।  सिनेमा भारत की सबसे बड़ी पहचानों में से एक रहा है। मैंने देखा है कि यह कैसे लोगों में खुशी लाता है और इसके जरिए लोग अक्सर एकजुट होते हैं।'
Bollywood Couples: पर्दे पर भी रोमांस कर चुके हैं ये रियल लाइफ कपल्स, लिस्ट में हैं कई बड़े सितारों के नाम

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान का कहना है, 'इस साल मेरे दो टूर लाइनअप हैं। एक टूर के दौरान मैं अपने बैंड के साथ यूएस और कनाडा की यात्रा करूंगा। दूसरे टूर के जरिए यूके जाना होगा। मैं खुशी से झूम रहा हूं। मेरे अंदर छिपा एंटरटेनर लोगों के मनोरंजन के लिए मंच पर आने के लिए बेसब्र है।'
Rajpal Yadav: जब सेट पर 26,000 की हेयरस्टाइल बनाकर पहुंचे राजपाल, डायरेक्टर ने सिर पर कटोरा रख के कटवा दिए बाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि आयुष्मान को 'पानी दा रंग', 'नज्म नज्म' और 'हारेया' जैसे गानों के लिए जाना जाता है। आयुष्मान अपने अगले गाने 'रतन कलियां' को लेकर भी चर्चा में हैं। यह गाना चार जुलाई को रिलीज होगा।' आयुष्मान का कहना है, 'मैं खुशनसीब हूं कि मैं अभिनय, गायन और लेखन कर सकता हूं। कुदरत से मिले इस तोहफे के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।'
Manohar Pandey: 'आदिपुरुष' के इस एक्टर की चमकी किस्मत, सुपरस्टार ममूटी की फिल्म में मिला बड़ा मौका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें