फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' ने की धुंआधार शुरुआत, जानें पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Fri, 20 Sep 2019 04:33 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dream girl - फोटो : amar ujala mumbai
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रील गर्ल पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के ट्रेलर आने के बाद से ही इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह था।  इसका फायदा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिला। ड्रीम गर्ल ने जहां पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.05 करोड़ रुपए की थी वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 72.20 करोड़ रुपए की कमाई की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही यह फिल्म आयुष्मान के करियर की पहले हफ्ते में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले हफ्ते के आंकड़े करोड़ रुपये में:
शुक्रवार- 10.05
शनिवार- 16.42
रविवार- 18.10
सोमवार- 7.43
मंगलवार- 7.40
बुधवार- 6.75
गुरुवार-6.05
विज्ञापन

3 of 4
ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रीम गर्ल का बजट करीब 30 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से फिल्म ने पहले ही हफ्ते में अपनी लागत से दोगुनी कमाई कर ली है। जिस हिसाब से फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे हफ्ते में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा अभिनीत यह फिल्म राज शांडिल्य ने निर्देशित और एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा उनके बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत सह-निर्मित है।
विज्ञापन

4 of 4
ड्रीमगर्ल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं ड्रीम गर्ल से पहले रिलीज हुई फिल्म छिछोरे की बात करें तो दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी रफ्तार देखने को मिली। यह फिल्म दो हफ्ते में कुल 109.30 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से यह बहुत ही सकारात्मक आंकड़े हैं क्योंकि लंबे समय बाद हिंदी फिल्म जगत में एक के बाद एक रिलीज हुई दो फिल्मों ने अच्छी कमाई की है।

पढ़ें: बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस को ये क्या हो गया, तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें