फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान के बेटे से मुलाकात कर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, दिवंगत अभिनेता की याद में लिखी कविता

Sun, 28 Mar 2021 01:05 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media

दिवंगत अभिनेता इरफान खान भले ही आज फैंस के बीच न हों, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों की जहन में जिंदा हैं। फिल्मफेयर में इस बार मंझे हुए अभिनेता इरफान खान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजा गया। पिता के गुजरने के बाद इस अवॉर्ड को लेने इरफान के बेटे बाबिल पहुंचे थे। समारोह में बाबिल से अभिनेता आयुष्मान खुराना मिले। इस दौरान अभिनेता खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए, जिसके बाद उन्होंने इरफान खान के लिए एक प्यारी सी कविता लिख डाली।

विज्ञापन

2 of 6
इरफान खान - फोटो : Insatagram- @ayushmannk
अभिनेता आयुष्मान खुराना अभिनय के अलावा अपनी लेखनी के लिए भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इरफान खान की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा है 'ये बांद्रा में कहीं पर है, लेकिन वो कहीं शांति से हैं। अपनी दोहरी जीत का जश्न मना रहे हैं। बेस्ट एक्टर और लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड! मुझे फिल्मफेयर अवॉर्ड बाबिल को देने का मौका मिला। मैं इस खूबसूरत लड़के से पहली बार मिला। बाबिल भविष्य में काफी अच्छा करेगा।'
विज्ञापन

3 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
आयुष्मान ने आगे लिखा 'हम कलाकार एक खास प्रजाति के होते हैं। हमारी कमजोरियां होती हैं, कल्पनाएं और सिद्धांत होते हैं। हम अवलोकन और अनुभवों पर निर्भर होते हैं। हम पर्दे और मंच पर कई बार जीते और मरते हैं, लेकिन उन प्रस्तुतियों की शक्ति हमें अमर बना देती है।'

4 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala
आयुष्मान ने इरफान के लिए जो कविता लिखी वो कुछ इस प्रकार है- 'कलाकारों का कभी अतीत नहीं होता, कभी वर्तमान नहीं होता। जब भी कोई कलाकार जाता है उसका इस तरह से सम्मान नहीं होता, क्योंकि हर कोई फनकार इरफान नहीं होता।' बता दें कि आयुष्मान की इस कविता को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इरफान खान - फोटो : Insatagram- @sikdarsuapa

पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह गए अभिनेता इरफान खान आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इरफान खान काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 29 अप्रैल को 53 साल की उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो वाणी कपूर के साथ 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 9 जुलाई, 2021 को थिएटर में रिलीज होगी। इसके अलावा आयुष्मान खुराना फिल्म 'डॉक्टर जी' में भी नजर आएंगे। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें