फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर 'ड्रीम गर्ल' ने बढ़ाई आयुष्मान की मुस्कान, पहले दिन के 'अंधाधुन' कलेक्शन पर 'बधाई हो'

Sat, 14 Sep 2019 12:59 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dream girl - फोटो : social media
धीरे-धीरे लेकिन मजबूत कदमों से हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ड्रीमगर्ल ने उन्हें उनके जन्मदिन पर एक बड़ा तोहफा दिया है। 14 सितंबर को आयुष्मान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। निर्देशक राज शांडिल्य की ये फिल्म आयुष्मान की करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसकी ओपनिंग दहाई के अंकों में हुई है। फिल्म ड्रीमगर्ल रिलीज के पहले दिन कमाई के मामले में आयुष्मान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Dream Girl - फोटो : Social Media
वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्थिति बॉक्स ऑफिस पर मजबूत की है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ड्रीमगर्ल ने रिलीज के पहले दिन 10.05 करोड़ की कमाई करके आयुष्मान खुराना के करियर का नया रिकॉर्ड बनाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
dream girl - फोटो : instagram
आयुष्मान की पिछली फिल्म आर्टिकल 15 की ओपनिंग सिर्फ 5.02 करोड़ रुपये की लगी थी। फिल्म बधाई हो इस लिहाज से दूसरे नंबर पर है जिसकी पहले दिन की कमाई 7.35 करोड़ रुपये हुई। आयुष्मान खुराना की अन्य फिल्मों में शुभ मंगल सावधान की ओपनिंग 2.71 करोड़, अंधाधुन की ओपनिंग 2.70 करोड़ और बरेली की बर्फी की ओपनिंग 2.42 करोड़ रुपये रही।

4 of 5
dream girl - फोटो : amar ujala
पहले दिन की कमाई के मामले में ड्रीमगर्ल ने तमाम दूसरी हिट फिल्मों को भी पछाड़ा है। इस साल की पहली हिट फिल्म विकी कौशल स्टारर उरी ने पहले दिन 8.20 करोड़ रुपये कमाए थे। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी की पहले दिन की कमाई रही थी 8.01 करोड़ रुपये, जबकि सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे ने पहले 7.32 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chhichhore film - फोटो : file photo
छिछोरे ने अपने मजबूत कंटेंट और दर्शकों से मिली वाहवाही के चलते सातवें दिन पहले दिन से ज्यादा का कारोबार किया। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 68.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की दिनवार कमाई इस प्रकार रही, शुक्रवार 7.32 करोड़, शनिवार 12.25 करोड़, रविवार 16.41 करोड़, सोमवार 8.10 करोड़, मंगलवार 10.05 करोड़ और गुरुवार 7.50 करोड़ रुपये।

आयुष्मान को किस करते हुए पत्नी ने शेयर की तस्वीर, जन्मदिन पर लिखा इमोशनल पोस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें