फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विकी डोनर' की मां हुई प्रेग्नेंट तो सब कह उठे 'बधाई हो', फिल्म के ये 5 सीन हैं जबरदस्त

Tue, 11 Sep 2018 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Badhaai Ho
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'बधाई हो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है । जंगली पिक्चर्स ने ट्रेलर को अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया । फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं । नीना ने फिल्म में आयुष्मान की मां का रोल प्ले किया है ।
विज्ञापन

2 of 6
Badhaai Ho
बीते दिनों इस फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए गए थे, जिसके बाद सभी सोच रहे थे कि इसकी कहानी क्या होगी ?अब ट्रेलर सामने आने के बाद ये साफ हो गया कि फिल्म ऐसे मुद्दे पर आधारित है जिसमें हीरो की बूढ़ी मां प्रेग्नेंट हो जाती हैं । इसके बाद उनकी जिंदगी में भूचाल आता है।
विज्ञापन

3 of 6
Badhaai Ho
वैसे तो फिल्म के सभी सीन कमाल के हैं । ट्रेलर देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी । अमित रवींद्रनाथ की इस फिल्म में वो सीन सबसे कमाल का है जब आयुष्मान के पापा परिवार को बताते हैं कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गई है । ये बात सुन परिवार के लोग जिस तरह का रिएक्शन देते हैं वो जबरदस्त है ।

4 of 6
Badhaai Ho
इसके बाद आयुष्मान अपनी गर्लफ्रेंड यानी सान्या मल्होत्रा को बताते हैं कि उनकी मम्मी प्रेग्नेंट हैं । ये बात सुन सान्या हक्की-बक्की रह जाती हैं और यहां से शुरू होती है सारी नौटंकी । एक सीन में सान्या अपनी मम्मी को ब्वॉयफ्रेंड की मां के प्रेग्नेंट होने की बात बताती हैं ।
विज्ञापन

5 of 6
Badhaai Ho
फिल्म का ये सीन भी जोरदार है । आयुष्मान की तहर ही सान्या ने भी दर्शकों को अपनी कॉमिक टाइमिंग से हंसाने की अच्छी कोशिश की है । फिल्म में आयुष्मान की दादी का रोल निभाने वाली सुरेखा सिकरी की भी कॉमेडी देखने को मिली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान खुराना
सुरेखा को अक्सर टीवी सीरियल में गंभीर रोल करते देखा गया है । लेकिन इस बार वो कॉमेडी का तड़का लेकर आई हैं । बहू के प्रेग्नेंट होने की बात सुनकर वो अपने बेटे-बहू को एक टिपिकल सास की तरह खूब ताने दे रही हैं । सुरेखा ने अपने डायलॉग के साथ पूरा इंसाफ किया है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें