फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना के फैंस को 'बधाई हो', प्रोड्यूसर्स ने किया 'बधाई हो 2' बनाने का एलान

Mon, 12 Aug 2019 10:45 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
badhaai ho
आज के अभिनेताओं में नंबर 1 पर चल रहे आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपनी फिल्म अंधाधुन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं उनकी पिछले साल आई फिल्म 'बधाई हो' को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया, जिसके साथ साथ फिल्म में अहम भूमिका निभा रही सुरेखा सीकरी ने भी एक राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया। 
विज्ञापन

2 of 5
badhaai ho - फोटो : instagram
इसी जीत को देख फिल्म बाधाई हो के निर्माताओं ने एक खास खुलासा किया है, ये खुलासा बधाई हो के सीक्वल का है।जी हां सुपरहिट फिल्म बधाई हो के सीक्वल की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Badhaai Ho
जंगली पिक्चर्स निर्मित इस फिल्म के प्रोड्यूसर विनीत जैन का कहना है, "जंगली पिक्चर्स का मकसद हमेशा से ही प्रभावपूर्ण कहानियों को मजेदार तरीके से बड़े पर्दे पर दर्शाना रहा है। नेशनल अवॉर्ड के रूप में मिली यह पहचान और सम्मान वाकई बेहद सुखद है। एक रोचक और सार्थक फिल्म बनाने के लिए मुझे अपनी टीम पर गर्व है। " 
 

4 of 5
Badhaai Ho
सूत्रों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक की जा चुकी है और फिल्म बधाई हो के सीक्वल का नाम अभी बधाई हो 2 रखा गया है। वहीं फिल्म की कास्टिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बार फिल्म की कहानी एक संयुक्त परिवार और दो युवा जोड़ों के बीच होने वाले ड्रामा के इर्द गिर्द घूमेगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Badhaai Ho
फिल्म बधाई हो पिछले साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इसीलिए सीक्वल के साथ साथ फिल्म के रीमेक भी हो रहे हैं। बधाई हो के रीमेक तमिल तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें