फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को होस्ट करते थे आयुष्मान खुराना, सामने आई तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल

Sun, 14 Jun 2020 12:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना, निखिल चिनप्पा - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। आज हर किसी के चहेते बन चुके आयुष्मान कभी 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के को- होस्ट थे। इतना ही नहीं इस टैलेंट शो के होस्ट बनने से बहुत समय पहले आयुष्मान इसमें हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना, निखिल चिनप्पा - फोटो : ट्विटर
वीजे निखिल चिनप्पा ने आयुष्मान के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। आयुष्मान का लुक अब पूरी तरह से बदल चुका है। निखिल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है- 'जैसा कि आप देख सकते हैं, उन दिनों हम दोनों थोड़े रंगीन थे तब #IndiasGotTalent के सीजन दो की शूटिंग करने में बहुत मजा आया था।'
 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना, निखिल चिनप्पा - फोटो : ट्विटर
आयुष्मान ने इस शो को होस्ट करने के दौरान ही बताया था कि वे शो में प्रतियोगी रह चुके हैं, लेकिन वे हार गए थे। इस शो को उस समय इंडियाज बेस्ट के नाम से जाना जाता था। टीवी पर उन्हें पहली बार 'एमटीवी' के शो 'पॉपस्टार' पर नोटिस किया गया। 
 

4 of 5
आयुष्मान खुराना, निखिल चिनप्पा - फोटो : ट्विटर

इसके बाद उन्होंने 2004 में 'रोडीज' के दूसरे सीजन में भी हिस्सा लिया और इसके विजेता भी बने। आयुष्मान ने सबसे पहले रेडियो चैनल 'बिग एफएम' से रेडियो जॉकी के तौर पर शुरुआत की थी। इसके बाद आयुष्मान टीवी पर कई सारे शोज को होस्ट करते हुए भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : instagram
इतना ही नहीं उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी काम किया। 2007 में उन्हें हिट सीरियल 'कयामत' में देखा गया। इसके बाद कही जाकर आयुष्मान ने 2012 में शूजित सरकार की फिल्म 'विकी डोनर' से डेब्यू किया। इसके बाद आयुष्मान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें