बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। आज हर किसी के चहेते बन चुके आयुष्मान कभी 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के को- होस्ट थे। इतना ही नहीं इस टैलेंट शो के होस्ट बनने से बहुत समय पहले आयुष्मान इसमें हिस्सा लेने आए थे।