फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाला' ने दो दिन में बजट निकाला, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस हिला डाला, जानिए कितना कलेक्शन?

Mon, 11 Nov 2019 05:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bala film - फोटो : file photo
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' की कहानी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हुए हैं और फिल्म बजट निकालने के बाद कमाई की ओर बढ़ गई है। खास बात है कि 'बाला' दो दिन में ही बजट निकालने में कामयाब हो गई थी। आयुष्मान की 'बाला' पहले दिन उनकी फिल्मों में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bala film - फोटो : file photo
इंडिया टुडे अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक 'बाला' ने तीसरे दिन 20 करोड़ का कलेक्शन करने की उम्मीद जताई है। इस फिल्म के अब के कलेक्शन पर नजर डालें तो 'बाला' ने शुक्रवार को 10.15 करोड़, शनिवार को 15.73 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन के कलेक्शन को मिलाकर 'बाला' फिल्म का कुल कलेक्शन 45.88 करोड़ हो चुका है।  
विज्ञापन

3 of 5
bala - फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म समीक्षकों ने 'बाला' फिल्म के कलेक्शन में उछाल को देखते हुए दूसरे दिन ही दावा किया था तीसरे दिन भी इसके कलेक्शन में और इजाफा होगा। इसके साथ ही पहले हफ्ते में ही 40 करोड़ का कलेक्शन जुटाने की उम्मीद जताई थी। तीसरे दिन के कलेक्शन के साथ 'बाला' फिल्म आयुष्मान की पहले हफ्ते में 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'बधाई हो' और 'ड्रीम गर्ल' फिल्म पहले हफ्ते में इतना कलेक्शन करने में सफल रही थी। 

4 of 5
bala - फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' से लगातार हिट फिल्मों की डबल हैट्रिक लगाने के बाद उनकी नई फिल्म 'बाला' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी दर्ज की है। 'बाला' के बारे में आयुष्मान ने कहा- 'फिल्म बाला से हमने एक बहुत ही मजबूत और ठोस सामाजिक संदेश मनोरंजक तरीके से देने की कोशिश की और मुझे खुशी है कि फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों के साथ रिश्ता जोड़ लिया। मैं उम्मीद करता हूं कि ये फिल्म पूरे भारत का मनोरंजन करने में कामयाब रहेगी और यही वह बात है जिसके जरिए हम बाला में जो कुछ कहना चाह रहे हैं उसका असर होगा और हम सामाजिक सोच की दिशा बदल सकेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bala - फोटो : amar ujala, mumbai
बाला' फिल्म को भारत में तीन हजार और ओवरसीज में 550 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। यानी कि वर्ल्डवाइड यह फिल्म कुल 3550 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतनी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली आयुष्मान की यह पहली फिल्म है। 'बाला' में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पाहवा और सौरभ शुक्ला हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं। 

यह भी पढ़ें- छह साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहीं पदि्मनी कोल्हापुरी, लता मंगेशकर ने ट्वीट कर दी बधाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें