फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा हो तो कमाई करना कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है श्रीराम राघवन की थ्रिलर फिल्म अंधाधुन के साथ। इस हफ्ते 2 फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री और दूसरी अंधाधुन। बात करें 5वें दिन की कमाई की तो आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री की कमाई में और गिरावट आई है, वहीं अंधाधुन अब भी बॉक्स ऑफिस पर दमदारी से टिकी हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
Andhadhun and loveyatri poster
'अंधाधुन' और 'लवयात्री' फिल्मों ने वीकेंड में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि कलेक्शन के मामले में 'अंधाधुन' कोसों दूर निकल गई है। यहां तक कि यह फिल्म बजट भी निकाल चुकी है। इन दोनों ही फिल्मों के बीते तीन दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले।
विज्ञापन
3 of 5
AndhaDhun
'अंधाधुन' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 2.40 करोड़, दूसरे दिन 5 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन 3.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 5वें दिन अपने खाते में 3 करोड़ जमा किए। यानी कि 'अंधाधुन' फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 21.40 करोड़ हो चुका है। बता दें, इस फिल्म का बजट भी 17 करोड़ है। ऐसे में अब फिल्म ने बजट निकाल कर कमाई करना शुरू कर दिया है।
4 of 5
loveratri
वहीं 'लवयात्री' फिल्म बजट निकालना तो दूर बजट का आधा कलेक्शन भी निकालने में नाकामयाब हुई है। 'लवयात्री' फिल्म की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर पकड़ काफी कमजोर रही जिसका असर उसके कलेक्शन पर सीधा दिखाई दिया। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन का कलेक्शन 1.80 करोड़, दूसरे दिन 2 करोड़ और तीसरे दिन 2.60 करोड़ है। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 2 करोड़ और 5वें दिन 1.5 करोड़ की कमाई की। यानी कि इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 10 करोड़ हो चुका है।
'लवयात्री' फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की है। इस फिल्म में उनका साथ वारिना हुसैन दे रही हैं। वहीं 'अंधाधुन' फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा तब्बू और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। यह दोनों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की है। 'लवयात्री' रोमांटिक लव स्टोरी है जबकि 'अंधाधुन' थ्रिलर फिल्म है। दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि 'अंधाधुन' फिल्म दर्शकों को खींचने में कामयाब हुई है।