फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान ने बेटी के जन्मदिन को मनाया खास, पत्नी ताहिरा के साथ मिलकर पुरानी चीजों से सजाया घर

Tue, 21 Apr 2020 10:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmann Khurrana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
अपने अभिनय से दर्शकों दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मंगलवार (21 अप्रैल) को अपनी बेटी वरुष्का का जन्मदिन मनाया। वरुष्का का ये छठा जन्मदिन है। लॉकडाउन के बीच आयुष्मान खुराना ने बेटी के जन्मदिन को खास बनाने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ पुराने दिनों को भी याद किया।  
विज्ञापन

2 of 5
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap - फोटो : instagram
ताहिरा कश्यप ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेटी वरुष्का के जन्मदिन की तैयारी से जुड़ा एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में ताहिरा अपने दोनों बच्चों बेटी विराजवीर और बेटी वरुष्का के साथ पुराने अखबारों के साथ सजावट करती नजर आईं। वह बच्चों के साथ मिलकर क्राफ्टिंग करती नजर आईं। 

विज्ञापन

3 of 5
Tahira Kashyap - फोटो : Social Media
बच्चों के साथ इस वीडियो में ताहिरा कहती हैं कि वह बेटी के जन्मदिन का छोटा सा आयोजन कर रही हैं। बाजार में गुब्बारे और बाकी सजावटी सामान न मिलने के कारण उन्होंने घर पर ही इन्हें तैयार किया है। ताहिरा ने वीडियो में ये भी बताया कि इस तरह पुरानी अखबारों से सजवाट करने विचार आयुष्मान खुराना का था। 

4 of 5
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
वीडियो में जहां ताहिरा बच्चों के साथ सजावट की तैयारियों में लगी हुई थीं, वहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना इन सभी को गिटार बजाकर सुना रहे थे जिससे फैमिली टाइम और स्पेशल बन गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बेटी वरुष्का के जन्मदिन पर आयुष्मान खुराना ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खास तस्वीर साझा की और बेटी को इस खास दिन की बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
पूरे परिवार की तस्वीर साझा करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे वरुष्का, ये क्वारंटीन हमें बहुत कुछ सिखा रही है। बर्थडे में हम वेस्ट प्रोडक्ट और रिसाइकलिंग करके सजावट का सामान बना रहे हैं। ये बर्थडे हमेशा यादगार रहेगा'। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने साल 2008 में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में बेटे विराजवीर और बेटी वरुष्का को 2014 में जन्म दिया। 

पढ़ें: वीडियो: फिल्म देशी हो या विदेशी, मुंबई में शूट होगी तो बोलना ही पड़ेगा, गणपति बाप्पा, मोरया..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें