फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ- आयुष्मान की फिल्म गुलाबो सिताबो का ट्रेलर रिलीज आज, 'चेहरे' के भी ओटीटी पर जाने की आशंका

Fri, 22 May 2020 06:01 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
गुलाबो सिताबो - फोटो : Social Media
ऐसा लगता है कि साल 2020 में अमिताभ बच्चन के करोड़ों प्रशंसको को उनकी फिल्में ओटीटी पर देखकर ही काम चलाना पड़ेगा। अमिताभ बच्चन की साल की दूसरी फिल्म गुलाबो सिताबो अगले महीने 12 जून को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। ट्रेलर अमर उजाला ने वैसे तो देख लिया है और ट्रेलर है भी बहुत जानदार, लेकिन आप इसे कुछ ही घंटों में देख पाएंगे और तभी इसका विस्तार से रिव्यू बताना भी ठीक रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेलर रिलीज से पहले अमिताभ बच्चन ने आयुष्मान खुराना के साथ थोड़ी मस्ती भी की है। थोड़ी आयुष्मान को डांट भी पड़ी है और थोड़ा अमिताभ बच्चन भी नई पीढ़ी के आगे सहमे हैं। दोनों की नोंकझोंक वैसी ही है जैसी आपको पुराने लखनऊ की एक हवेली पर पालथी मारकर लेकिन कब्र में पैर लटकाए बैठे पुराने नवाब की फिल्म के ट्रेलर में दिखने वाली है। ट्रेलर देखकर ही आपको ये भी समझ आएगा कि फिल्म के प्रचार में बार बार दिख रही बकरियों का क्या काम है?  

विज्ञापन

3 of 5
चेहरे - फोटो : Social Media
गुलाबो सिताबो के बाद अमिताभ बच्चन की दो और फिल्मों झुंड और चेहरे की भी सीधे ओटीटी पर ही रिलीज होने की आशंका बनती दिख रही है। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'चेहरे' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं।

4 of 5
क्रिस्टल डिसूजा - फोटो : Social Media
अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए क्रिस्टल कहती हैं, 'दुनिया में इस समय बहुत कुछ चल रहा है। सभी लोग अपनी परेशानियों से ही परेशान हैं। ऐसे में किसी भी फिल्म का रिलीज होना उनके दिमाग में अंतिम चीज हो सकती है। लॉकडाउन के दौर इस में फिल्मों का ओटीटी पर रिलीज होना एक नया अनुभव है। वहां कोई नहीं जानता कि क्या बुरा है और क्या अच्छा। आज के समय में सभी लोग घरों पर हैं। ऐसे में अगर उन्हें कुछ ताजा सामग्री मिलती है तो वह इसे देखना जरूर पसंद करेंगे। अगर फिल्म तैयार है, फिर तो सभी के लिए बहुत अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिस्टल डिसूजा - फोटो : Social Media
इस समय हिंदी की बहुत सी फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। क्रिस्टल की ये फिल्म भी उनमें से एक है। वह कहती हैं, 'एक कलाकार के रूप में मैंने तो फिल्म में सिर्फ काम कला दिखाई है, कोई पैसा नहीं लगाया। लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने तो लगाया है। भारतीयों को फिल्में बहुत पसंद है और उन्हें ताजा सामग्री इस समय में देना कोई बुरी बात नहीं है। हालांकि मेरी इस फिल्म की बातचीत ओटीटी पर रिलीज होने के लिए चल रही है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।'

बोनी कपूर के घर में दो और लोग निकले कोरोना संक्रमित, जान्हवी और खुशी की रिपोर्ट आई नेगेटिव

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें