फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: उम्र के 32वें पड़ाव पर पहुंचे आयुष्मान खुराना, RJ, VJ, एक्टर और सिंगर तक का सफर

Thu, 14 Sep 2017 10:27 AM IST
amarujala.com; Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 9
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के दम पर आयुष्मान ने बिना गॉडफादर के बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग ही पहचान बनाई है। बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि आयुष्मान ने महज 17 साल की उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिया था और 20 साल के होने तक वो अपनी अलग पहचान बना चुके थे। आगे की स्लाइड में जानें, आयुष्मान खुराना से जुड़े रोचक तथ्य....
विज्ञापन

2 of 9
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। पढ़ाई चंड़ीगढ़ में चलने के दौरान ही 17 साल की उम्र में टीवी पर एक सिंगर के तौर पर पहचान बनाने के लिए आयुष्मान ने कमर कस ली थी। उन्होंने साल 2002 में चैनल वी के प्रोग्राम पॉपस्टार्स में भागीदारी की। यहां उन्हें सफलता नहीं मिली। क्योंकि कई बार इंतजार न सिर्फ मीठा फल देता है, बल्कि आपके इरादों को पक्का भी बनाता है। कुछ ऐसा ही हुआ आयुष्मान के साथ। आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसे ही किस्से...

पढ़ें- फिल्म में एक्ट्रेस ने दिए जबरदस्त इंटीमेट सीन, जानें क्या था पैरेंट्स का रिएक्‍शन
विज्ञापन

3 of 9
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने 20 की उम्र में एमटीवी के चर्चित शो 'रोडीज' के लिए ऑडीशन दिया। वो टीवी चैनल से अब अपरिचित नहीं थे। उन्होंने रोडीज शो जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और ऐसे सफर पर चल निकले, जहां उन्हें कोई रोकने वाला नहीं था।

4 of 9
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने फिल्मों में आने से पहले रेडियो में आरजे के तौर पर काम किया। उससे भी पहले उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की और थिएटर में जमकर काम किया फिर उन्होंने बिग एफएम रेडियो चैनल पर बतौर आरजे 'बिग चाय: मान न मान, मैं तेरा आयुष्मान' जैसा सुपरहिट शो किया। आगे जानें, और भी दिलचस्प किस्से...
विज्ञापन

5 of 9
आयुष्मान खुराना
आरजे रहते हुए उन्हें यंग अचीवर्स अवॉर्ड, भारत निर्माण अवॉर्ड मिले। इसके बाद आयुष्मान ने बतौर वीजे टीवी का रूख किया और एमटीवी के साथ कई शो किए। आयुष्मान ने कलर्स चैनल के रियलिटी शोज की एकंरिंग की। साथ ही वो स्टार प्लस के शो जस्ट डांस से भी जुड़े। आगे के सफर में जानें, विकी डोनर से लेकर शुभ मंगल सावधान तक के सफर के बारे में...
विज्ञापन

6 of 9
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में आई बेहद चर्चित फिल्म 'विकी डोनर' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने 'पानी दा रंग' गाना भी गाया। फिल्म के साथ ही गाना भी सुपरहिट हुआ। उन्हें फिल्मफेयर सहित कई बड़े अवॉर्ड मिले। 
विज्ञापन

7 of 9
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान ने विकी डोनर के बाद नौटंकी साला फिल्म की। ये फिल्म एवरेज साबित हुई, पर आयुष्मान की तारीफ हुई। इसके बाद उन्होंने बेवकूफियां, हवाईजादा, दम लगा के हईशा जैसी फिल्में की। दम लगा के...सुपरहिट साबित हुई। 

8 of 9
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान साल 2016 में एक भी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर नहीं आए। पर 2017 में मेरी प्यारी बिंदू के साथ वापसी की। ये फिल्म फ्लॉप रही। पर उन्होंने पहले तो 'बरेली की बर्फी' से आलोचकों का मुंह बंद किया, फिर 'शुभ मंगल सावधान' से अपनी गाड़ी को आगे बढ़ा ले गए। अगले साल आयुष्मान खुराना 'शूट द पियानो प्लेयर' फिल्म में दिखेंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन होंगे, तो राधिका आप्टे भी इसमें मुख्य किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन

9 of 9
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान ने फिल्मों में आने से पहले ही अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से साल 2011 में शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी हैं। आयुष्मान और ताहिरा ने एक साथ मिलकर 'क्रैकिंग द कोड: माय जर्नी टू बॉलीवुड' नाम से ऑटोबायोग्रैफिकल नॉन फिक्शन नॉवेल भी लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें