अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है । इस फैसले का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार था । ऐसे में हम आपको टीवी पर आ चुकी रामानंद सागर की रामायण के बारे में भी बताते हैं । रामानंद सागर ने रामायण बनाकर ऐसा इतिहास रचा कि आज तक लोग इसे भूल नहीं पाए ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Arun Govil
1986- 1988 के बीच प्रसारित हुए इस सीरियल के एक्टर्स को लोग उनके असली नाम की जगह किरदार के नामों से ही जानने लगे। ये सीरियल इतना पॉपुलर हुआ था कि रामायण का एक-एक किरदार लोगों को आज भी याद है। रामायण के कुछ किरदार ऐसे हैं, जिनके बारे में लोग आज भी जानना चाहते हैं, उनको देखना चाहते हैं। आइए हम दिखाते हैं आजकल कहां हैं राम-सीता और क्या कर रहे हैं लंकापति रावण?
विज्ञापन
3 of 11
Arun govil
- फोटो : Twitter
रामायण में भगवान राम का किरदार निभाया था अरुण गोविल ने। उस दौर में अरुण गोविल को लोग भगवान राम ही समझ बैठते थे। वो जहां जाते थे, उनके पैर छूने के लिए लोगों की लाइन लग जाती थी।
4 of 11
दीपिका छिखालिया
- फोटो : Twitter
रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी सीता के रूप में ही याद किया जाता है। वैसे तो टीवी पर कई एक्ट्रेस ने सीता का किरदार निभाया, लेकिन दीपिका जैसा जादू किसी का नहीं चला।
विज्ञापन
5 of 11
हनुमान
- फोटो : Twitter
दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का रोल निभाया था। हालांकि वो अब वो इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन
6 of 11
रावण
- फोटो : Twitter
रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। इस रोल ने उन्हें इस कदर सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में रावण समझने लगे थे।
विज्ञापन
7 of 11
laxman
- फोटो : Twitter
सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल किया था।
8 of 11
दशरथ
- फोटो : Twitter
रामानंद सागर की रामायण में बाल धुरी ने भगवान राम के पिता और राजा दशरथ का किरदार निभाया था।
9 of 11
कौशल्या
- फोटो : Twitter
अभिनेत्री जयश्री गड़कर ने रामायण में रानी कौशल्या का किरदार निभाया था। हालांकि जयश्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
10 of 11
padma khanna
- फोटो : Twitter
90 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी के जरिए सभी के दिलों में जगह बनाने अभिनेत्री पद्मा खन्ना को रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में कैकई के यादगार रोल के लिए जाना जाता है।
रामायण में मंदोदरी की भूमिका प्रभा मिश्रा ने निभाई थी। इस सीरियल में मिले किरदार से उन्हें खासी पहचान मिली। मंदोदरी की भूमिका ने उनके जीवन को अध्यात्म का रास्ता दिखाया। राजयोग के जरिए वे ग्लैमरस लाइफ से दूर होकर पूरी तरह आध्यात्मिक बन गईं।