Ayesha Jhulka Birthday: 90’s में आयशा जुल्का की बॉलीवुड में पहचान एक ग्लैमरस एक्ट्रेस की रहीं। बॉलीवुड के हर नामी एक्टर के साथ इस एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे पर रोमांस किया। फिर अचानक फिल्मों से आयशा दूर हो गईं। इसके बावजूद भी वह आज करोड़ों रुपये की मालकिन हैं। आज आयशा जुल्का का जन्मदिन ( 28 जुलाई 1972) है। इस मौके पर एक नजर एक्ट्रेस के करियर और पर्सनल लाइफ पर।
90 के दशक में अपना करियर शुरू करने वाली आयशा जुल्का ने हिंदी, बंगाली, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया। आयशा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली बार कैमरा फेस किया था, वह फिल्म ‘कैसे कैसे लोग(1983)’ में दिखीं। इसके बाद पढ़ाई पर फोकस किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद तेलुगु फिल्म ‘नीति सिद्धार्थ(1990)’ से एक्टिंग में कदम रखा। अगले साल बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक आयशा को मिला। सलमान खान के साथ फिल्म ‘कुर्बान(1991)’ से बतौर हीरोइन डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद आयशा जुल्का ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह चंद साल में ही बॉलीवुड की सबसे चर्चित अदाकारों में शामिल हो गईं।
विज्ञापन
2 of 5
आयशा जुल्का, आमिर खान और अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayesha.jhulka
आमिर खान और अक्षय कुमार संग बडे पर्दे पर किया रोमांस
सलमान खान के अलावा आयशा जुल्का ने आमिर खान के साथ फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ और अक्षय कुमार के साथ ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्में कीं। इन फिल्मों के जरिए वह दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुईं। आगे चलकर मिथुन चक्रवर्ती के साथ तो कई फिल्मों में आयशा जुल्का नजर आईं, जिसमें ‘मेहरबान’ और ‘दलाल’ जैसी फिल्में शामिल रहीं। करियर की शुरुआत में जहां आयशा जुल्का ने लीड एक्ट्रेस के रोल किए, वहीं साल 2000 के बाद वह सपोर्टिंग रोल में दिखने लगीं। करियर का ग्राफ जब नीचे जाने लगा तो आयशा ने ‘अदा- ए वे ऑफ लाइफ(2010)’ के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
3 of 5
आयशा जुल्का पति समीर वाशी के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayesha.jhulka
शादी के बाद बच्चे ना करने का लिया फैसला
साल 2003 में आयशा जुल्का ने एक बिजनेसमैन समीर वाशी से शादी की। आयशा की मां ने समीर से मुलाकात करवाई थी। शादी के बाद आयशा ने बच्चे ना करने का फैसला लिया। वह बिना बच्चों के भी खुश हैं। इस बारे में अपने कई इंटरव्यू में भी आयशा जुल्का बता चुकी हैं।
4 of 5
आयशा जुल्का
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayesha.jhulka
फिल्मों से दूर होकर बनीं बिजनेस वुमन
फिल्मों के बाद आयशा जुल्का एक होममेकर बनकर नहीं रहीं। वह पति के साथ मिलकर बिजनेस करने लगीं। आयशा ने बतौर बिजनेस वुमन होटल, रिजॉर्ट की एक नई चेन गोवा में खोली। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से वह अच्छी-खासी कमाई कर लेती हैं। आयशा और उनके पति की कंपनी का सालाना टर्नओवर करोड़ों रुपये का है।
वेब सीरीज के जरिए अभिनय की दुनिया में फिर वापसी
फिल्मों से जरूर आयशा जुल्का दूर हो गईं। लेकिन साल 2022 में उन्होंने वेब सीरीज के जरिए फिर से अभिनय करना शुरू किया। वह एक वेब सीरीज ‘हश हश’ और ‘हैप्पी फैमिली’ में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में भी वह बतौर प्रतियोगी नजर आईं।