फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: अयान मुखर्जी ने साझा की 'ब्रह्मास्त्र' की क्लिप, यूजर्स बोले-  'प्लीज स्पॉइल मत करो'

Tue, 06 Sep 2022 12:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को सिनेमाघरों में रिलीज होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। मेकर्स फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं दर्शकों के लिए भी अब सब्र का बांध टूटने लगा है। फिल्म को रिलीज होने में जब महज 3 दिन बचे हैं तो ऐसे में मेकर्स ने फिर 'ब्रह्मास्त्र' का एक नया प्रोमो रिलीज किया है। ये फिल्म की एक छोटी सी झलक है। हालांकि जो लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनको ये नया वीडियो पसंद नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि अयान मुखर्जी ऐसा करके अपनी फिल्म को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अयान मुखर्जी ने अपनी फिल्म की एक क्लिप साझा की है। उस क्लिप में रणबीर कपूर शिवा का रूप में नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह अग्निअस्त्र के रूप में तब्दील हो जाते हैं। इस क्लिप के साथ अयान मुखर्जी ने लिखा है- हम फिल्म के फाइनल स्टेज में हैं और अब ये फिल्म दर्शकों के लिए पूरी तरह से तैयार है। शिवा के किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि शिवा वह इंसान है जिस पर यह पूरी स्टोरी है। क्लिप में आप देख सकते हैं कि रणबीर अग्निअस्त्र बना रहे हैं। बता दें कि ब्रह्मास्त्र के विजुअल इफेक्ट्स काफी दमदार हैं।


विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गाने सभी चीजों की झलकियां सामने आने के बाद अब फिल्म के छोटे-छोटे प्रोमो पर दर्शक अयान मुखर्जी को नसीहत देते नजर आ रहे हैं। फैंस मेकर्स से कह रहे हैं कि 'प्लीज फिल्म को स्पॉइल मत करो'। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि आप ऐसी क्लिप्स साझा करके फिल्म की बैंड बजाने पर तुले हैं। अयान मुखर्जी ने लोगों के कमेंट्स सामने आने के बाद उसपर रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र के अस्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों के रिएक्शन पढ़ने के बाद अयान मुखर्जी ने कहा- मैंने लोगों के कमेंट्स सुने हैं। वह कह रहे थे कि फिल्म के क्लिप्स और शॉट्स शेयर करने बंद कर देने चाहिए। अयान ने आगे कहा कि लेकिन जो लोग हमारी यूनिट्स देख रहे हैं और उन्हें भी अगर ऐसा लगता है तो वे परेशान न हों। असल फिल्म एक अलग ही अनुभव होगा। बड़े पर्दे पर ब्रह्मास्त्र में सबकुछ नया और फ्रेश होगा। बता दें कि ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें