अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है लेकिन इससे पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। जहां कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई है तो वहीं कुछ लोग इसकी कहानी को बेहद कमजोर बता रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कि ब्रह्मास्त्र को लेकर पब्लिक का क्या है रिव्यू।