फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Awarapan 2 Screening: ‘आवारापन 2’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे इमरान हाशमी, दिशा के दिलकश अंदाज ने लूटी महफिल

Thu, 13 Aug 2026 11:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Awarapan 2 Movie Screening: गुरुवार देर रात मुंबई में फिल्म ‘आवारापन 2’ की स्क्रीनिंग हुई। इस इवेंट में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी पहुंचे। सोशल मीडिया यूजर्स को भी यह जोड़ी खूब जमी। 
विज्ञापन
1 of 2
फिल्म 'आवारापन 2' की स्क्रीनिंग में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

कल यानी शुक्रवार को फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म की एक स्क्रीनिंग रखी गई। इवेंट में सबसे पहले इमरान हाशमी और दिशा पाटनी पहुंचे। दोनों फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। 

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी ने साथ में दिए पोज 
स्क्रीनिंग में दिशा पाटनी और इमरान हाशमी ने पैपराजी को खूब पोज दिए, फोटो क्लिक करवाए। दोनों की जोड़ी को दर्शक पहली बार बड़े पर्दे पर देखेंगे। 

रेड ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं दिशा पाटनी
दिशा पाटनी बॉलीवुड में अपने बोल्ड लुक की वजह से जानी जाती हैं। स्क्रीनिंग में भी वह रेड कलर के गाउन में नजर आईं। यह लुक उन पर खूब सूट कर रहा था। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

19 साल बाद आ रहा है सीक्वल
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी ने अपनी अदाकारी से फैंस को हैरान किया था। फिल्म की कहानी, गाने आज तक दर्शकों को याद हैं। फिल्म की अलग ही फैन फॉलोइंग है। अब मेकर्स ‘आवारापन 2’ लेकर आए हैं। इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी के अलावा शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें