फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avneet Kaur: टाई एंड डाई ड्रेस में अवनीत कौर की कातिलाना अदाओं को देख फैंस हुए फिदा, तस्वीरें हो रहीं वायरल

Tue, 09 Aug 2022 01:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस अवनीत कौर अक्सर ही अपनी तस्वीरों के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अवनीत 20 साल की उम्र में ही काफी नाम कमा चुकी हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फैंस भी अवनीत की तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी होने लगी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अवनीत व्हाइट कलर की टाई एंड डाई बॉडी हगिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं, जो थाई स्लिट भी है। अवनीत एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज देती हुई नजर आ रही हैं. जिसे देख फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। सभी तस्वीरों में अवनीत बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत ने अपने लुक को खुले बालों और परफेक्ट मेकअप से साथ कंप्लीट किया है। वहीं, उन्होंने एक ब्लू बैग और मेचिंग सैंडल भी कैरी किया है। सभी तस्वीरों में अवनीत की अदांए एकदम कातिलाना है। वहीं, अवनीत के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर फैंस हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं। वहीं, एक ने कहा कि आप सुंदरता की प्रतीक हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर के वर्कफ्रंट की बात करें वह कंगना रणौत के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अवनीत के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि अवनीत पहली बार टीवी के रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं। इसके बाद वह कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं और ‘अलादीन’ ने उन्हें एक अलग पहचान दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें