फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बालिका वधू' का छोटा जगिया इस लड़की को कर रहा है डेट, सुबह चार बजे किया था प्रपोज

Sun, 28 Jul 2019 11:43 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अविनाश मुखर्जी और सलोनी लूथरा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शो 'बालिका वधू' में जगिया का किरदार निभा कर लोगों के दिल में जगह बनाने वाले अविनाश मुखर्जी को अपनी रियल लाइफ 'आनंदी' मिल गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अविनाश ने खुलासा किया कि वो सलोनी को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अविनाश मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अविनाश ने बताया कि वह सलोनी लूथरा को डेट कर रहे हैं। बता दें कि सलोनी  Miss Petite International Beauty Pageant में मिस टियारा कैटेगरी की 2019 में रनरअप रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलोनी लूथरा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही सलोनी ने कहा- 'मैंने उन्हें कंटेंट राइटिंग के लिए कुछ और नामों की सिफारिश की थी, लेकिन उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मेरे साथ ही काम करना चाहते थे।' इसके आगे सलोनी कहती हैं- 'जब मैंने अविनाश के घर पर जाकर इतने सारे अवॉर्ड देखे, तब मुझे एहसास हुआ कि वो एक बड़ा नाम है। लेकिन इस चीज ने मुझे परेशान नहीं किया क्योंकि मैं अविनाश से प्यार करती थी जगिया से नहीं।'

4 of 5
सलोनी लूथरा - फोटो : सोशल मीडिया
अविनाश आगे बताते हैं- 'मैंने सलोनी को प्रपोज करने से पहले अपनी मां से मिलाया था। वहीं सलोनी से मिलने के साथ ही मेरी मां समझ गई थीं कि इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है।' वहीं सलोनी कहती हैं- 'मेरे  पेरेट्ंस भी अविनाश पर खूब भरोसा करते हैं उन्होंने हम दोनों को अकेले अमृतसर जाने की इजाजत दी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अविनाश मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रपोजल के बारे में अविनाश ने बताया कि सुबह चार बजे मैंने सलोनी को प्रपोज किया था।  वर्क फ्रंट की बात करें तो अविनाश को आखिरी बार सोनी टीवी के सीरियल मन में है विश्वास में देखे गए थे। इसके अलावा वो रोनित रॉय के शो इतना करो ना मुझे प्यार में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें