देश में मार्वल स्टूडियोज की एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों के करोड़ों चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खुशखबरी ये है कि मशहूर साउथ कोरियाई फाइट मास्टर और एक्शन डायरेक्टर सी यॉन्ग ओह किसी भारतीय फिल्म में पहली बार मारधाड़ वाले दृश्य निर्देशित करने जा रहे हैं। उनके डिजाइन किए एक्शन दृश्यों की सबसे ज्यादा तारीफ एवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन में हो चुकी है। इसके अलावा ओह का काम पोकेमॉन एक्सवाई और स्नोपियरस जैसी फिल्मों में भी दुनिया भर में प्रशंसा बटोर चुका है।
विज्ञापन
2 of 4
SeaYoung Oh
- फोटो : imdb
दक्षिण कोरिया के इस स्टंट निर्देशक को काम मिला है यशराज फिल्म्स की दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर में। ऋतिक रोशन, वाणी कपूर और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म में हॉलीवुड के एक और स्टंट निर्देशक पॉल जेनिंग्स के काम करने की जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 4
war teaser
- फोटो : Twitter
फिल्म में दरअसल कुल चार स्टंट निर्देशक हैं। जेनिंग्स और ओह के अलावा सेफ हाउस, आई इन द स्काई, डेथ रेस जैसी फिल्मों में कारों की भाग-दौड़ और एक दूसरे का पीछा करने वाले दृश्यों में महारत रखने वाले स्टंट निर्देशक फ्रैंज स्पिलहॉस की सेवाएं भी यशराज फिल्म्स ने फिल्म वॉर के लिए ली हैं। और फिल्म के चौथे स्टंट निर्देशक हैं परवेज शेख जो इससे पहले टाइगर जिंदा है, जंगली, केसरी और मैरी कॉम जैसी फिल्मों में अपना कमाल दिखा चुके हैं।
इस बारे में बात करने पर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘हम दर्शकों के लिए एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिसके एक्शन सीन्स देखते समय उनके खून की रफ्तार तेज हो जाए। हमने दुनिया के चार चोटी के स्टंट निर्देशक इसीलिए लिए हैं ताकि फिल्म का हर सीन बेहतरीन हो और इनमें जबर्दस्त विविधता भी नजर आए। ये चारों स्टंट निर्देशक हवा, धरती, बर्फ और समुद्र में एक्शन सीन रचने के सबसे काबिल लोग हैं और भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म वॉर एक ऐसा अनुभव होगा जो उन्होंने इससे पहले कभी महसूस नहीं किया होगा।’