फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म जैसा मुद्दा छोड़ एक्ट्रेस ने आंटी की खराब इंग्लिश पर किया कमेंट, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Thu, 02 May 2019 09:16 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कुछ लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने पर शर्मनाक कमेंट करती नजर आ रही है। लोग इस महिला की जमकर आलोचना कर रहे हैं। बॉलीवुड भी इसमे कहां पीछे रहने वाला था।
 
विज्ञापन

2 of 5
Nora Fatehi
रफ्तार ने जैसे ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नोरा फतेही ने इस पर कमेंट किया लेकिन आपको अगर लग रहा है कि इस वीडियो पर भी आंटी को ट्रोल किया जा रहा है तो आप गलत है। आंटी के चक्कर में एक्ट्रेस नोरा फतेही भी लोगों के गुस्से का शिकार हो गईं।

विज्ञापन

3 of 5
Nora Fatehi
लोगों ने नोरा को भी ट्रोल कर दिया। दरअसल जहां लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो में दिख रही महिला को बुरा-भला कह रहे हैं, वहीं नोरा ने महिला द्वारा गलत तरीके से बोली गई इंग्लिश पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इन्होंने तो इंग्लिश का ही रेप कर दिया।' 

4 of 5
नोरा फतेही
एक यूजर ने लिखा, 'मामला चाहे कुछ भी हो लेकिन कुछ लोगों का काम सिर्फ यही जज करना है कि इंग्लिश सही बोली या गलत।' एक यूजर ने लिखा, क्या बेहूदा कमेंट है। तो वहीं, एक यूजर का विचार है, इंलिश की परवाह किसी को नहीं। अगर आप सिचुएशन को लेकर कुछ कहती हैं तो आपका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंटी
क्या है मामला
इस वीडियो में महिला ने लड़कियों के छोटे कपड़ों पर कमेंट करते हुए कहा कि जो लड़कियां छोटे कपड़े पहनती हैं उनका रेप हो जाना चाहिए। बस फिर क्या था, मौके पर मौजूद सभी लड़कियों ने उस महिला को माफी मांगने के लिए मजबूर किया और उसे जमकर लताड़ा भी। देखते ही देखते ये वीडियो खूब वायरल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें