फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटी हैं बड़े घरानों के दामाद, एक है नवाबी खानदान का दूल्हा

Sun, 23 Jun 2019 09:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा - फोटो : file photo
एक्टर और मशहूर डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री का जन्म 24 जून 1970 को पंजाबी परिवार में हुआ था। अतुल ने 1983 में आई फिल्म 'पसंद अपनी-अपनी' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। अतुल अग्निहोत्री की गिनती उन सेलिब्रिटी में की जाती है जो बॉलीवुड के बड़े और नामी घरानों के दामाद हैं। अतुल ने मशहूर लेखक सलीम खान की बेटी अलवीरा से 1996 में शादी की थी। उनके दो बच्चे एलिजा और अयान हैं। अतुल अग्निहोत्री के जन्मदिन पर हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड घरानों के दामादों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
akshay kumar twinkle khanna - फोटो : file photo
अपने जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के दामाद अक्षय कुमार हैं। अक्षय ने 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं आरव और नितारा। 
विज्ञापन

3 of 6
ajay devgn - फोटो : file photo
अजय देवगन ने अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस तनुजा की बेटी काजोल से 1999 में शादी की थी। जोड़ी के दो बच्चे न्यासा और युग हैं। अभी आखिरी बार अजय देवगन फिल्म 'टोटल धमाल' में दिखाई दिए थे। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। 

4 of 6
कुमार गौरव - फोटो : file photo
चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले कुमार गौरव, सुनील दत्त के दामाद हैं। उन्होंने सुनील दत्त की बेटी नम्रता से 1984 में शादी की थी। गौरव और नम्रता के दो बच्चे हैं सांची और सिया। पहली फिल्म 'लव स्टोरी' से हिट होने के बावजूद कुमार गौरव फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने में सफल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन

5 of 6
saif ali khan - फोटो : file photo
सैफ अली खान ने 2012 में रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करीना कपूर से शादी की थी। जोड़ी का एक बेटा है तैमूर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kunal khemu - फोटो : file photo
कुणाल खेमू पटौदी खानदान के दामाद हैं। बता दें कि पटौदी खानदान का हरियाणा, दिल्ली और भोपाल रियासत में अरबों की प्रॉपर्टी है। उन्होंने शर्मिला टैगोर की बेटी और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से 2015 से शादी की थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कुणाल का फिल्मी करियर ज्यादा ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें