जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ में जॉन अब्राहम के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, रकुल प्रीत सिंह, प्रकाश राज, रत्ना पाठक शाह और किरण कुमार के अहम किरदार हैं। फिल्म को अपने पार्श्व संगीत और संपादन से सबसे ज्यादा मदद मिली है। इस फिल्म से शाश्वत सचदेव ने फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ का बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिया था। आरिफ शेख हिंदी सिनेमा के चंद बेहतरीन वीडियो संपादकों में से हैं और तमाम मेगा बजट फिल्मों के संपादन से जुड़ेरहे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की भी प्रशंसा हो रही है।