अतिथि भूतो भव
- फोटो : Social media
फिल्म के बारे में अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा कि, “मैंने कई बड़े किरदार निभाए हैं, लेकिन अतिथि भूतो भव में माखन सिंह का किरदार कुछ अलग है। भूत का चित्रण करना बहुत ही रोमांचक था और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना हमें इसे बनाने में मजा आया। वहीं, प्रतीक गांधी ने कहा कि "अतिथि भूतो भव एक मनोरंजक फिल्म है और भावनाओं से भरी है। मेरा झुकाव स्क्रिप्ट की ओर था, क्योंकि इसकी कहानी अलग थी। अतिथि भूतो भव एक हल्की-फुल्की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जो दर्शकों से जुड़ेगी और उन्हें फिर से प्यार में विश्वास दिलाएगी। ”