फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirazpur: अतीक अहमद की हत्या के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुई मिर्जापुर वेब सीरीज, दंग कर देगी पीछे की वजह

Sun, 16 Apr 2023 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

गैंगस्टर का मुद्दा अब फिल्मों में ही नहीं बल्कि देश की राजनीति का भी अहम मुद्दा बन चुका है। अतीक अहमद की मौत ने एक तरफ तो जहां गैंगस्टर दुनिया में डर पैदा कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर राजनीति की दुनिया में एक नया मिसाल पेश कर दिया है। लोगों के साथ अब सोशल मीडिया पर भी अतीक अहमद ट्रेंड कर रहा है। अब लोग इसे मिर्जापुर वेब सीरीज के साथ जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
मिर्जापुर 3 - फोटो : social media

प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई थी। लोग एक तरफ तो माफिया गैंग के सफाए पर खुश हो रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ लोग ट्विटर पर मिर्जापुर ट्रेंड कर रहे हैं।

KK Goswami: शक्तिमान फेम केके गोस्वामी की कार में लगी आग, बाल-बाल बची बेटे की जान

विज्ञापन

3 of 5
मिर्जापुर 3 - फोटो : Instagram

मिर्जापुर के फैंस ट्विटर इस सीरीज को अतीक अहमद से जोड़ते हुए ट्वीट कर रहे हैं। मिर्जापुर सीरीज के फैंस की तादाद की बात ना ही की जाए तो ठीक रहेगा क्योंकि इस सीरीज को चाहने वालों की संख्या बहुत है। इस सीरीज में मर्डर, गोलियों की बौछार जैसे कई सीन देखे गए हैं। वहीं जिस तरह लगातार कई राउंड फायरिंग हुई और अतीक अहमद की हत्या हुई तो लोगों को मिर्जापुर सीरीज के याद आ गई है। इसपर लोगों ने अपना जबर्दस्त रिएक्शन दिया है।

Huma Qureshi: शादी को लेकर हुमा का बड़ा बयान, बोलीं- दबाव में आकर नहीं लूंगी सात फेरे

4 of 5
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मिर्जापुर का तीसरा सीजन काफी समय ले रहा है, इसलिए पहले थोड़ा टीजर दिखा दिया गया।’ मिर्जापुर के साथ-साथ गुड्डू भैया के नाम के साथ भी लोग ट्वीट कर रहे हैं। एक और ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘असली यूपी के मुकाबले मिर्जापुर कुछ भी नहीं है।’ लोगों के इस तरह के और भी कई ट्वीट्स देखने को मिल रहे हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि मिर्जापुर के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, अब बस रिलीज होने की देर है। बता दें कि  मिर्जापुर के पहले और दूसरे दोनों सीजन को ही काफी पसंद किया गया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इसी साल मिर्जापुर 3 रिलीज हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें