फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से छे़ड़छाड़ होते देख आतिफ असलम ने उठाया बड़ा कदम

Tue, 17 Jan 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आतिफ असलम
पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के फैंस देश-दुनिया में फैले हुए हैं। लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं। आज हम जो बात आपको आतिफ के बारे में बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप भी उन्हें सलाम करने पर मजबूर हो जाएंगे। शनिवार रात को 'कराची ईट 2017' में आतिफ परफॉर्म कर रहे थे। आगे जानें कि क्या हुआ...
विज्ञापन

लड़की से छेड़छाड़ होती देख आतिफ असलम ने बीच में रोका शो, कहा- ये तुम्हारी मां-बहन भी हो सकती है

2 of 5
atif aslam
ये ईवेंट हर साल कराची में होता है। रात करीब एक बजे आतिफ परफॉर्मेंस के लिए स्टेज पर पहुंचे थे। आतिफ ने गाना गाते हुए देखा कि पहली ही लाइन में खड़े कुछ लड़के एक लड़की को परेशान कर रहे हैं। ये सब देख आतिफ ने अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी।
विज्ञापन

लड़की से छेड़छाड़ होती देख आतिफ असलम ने बीच में रोका शो, कहा- ये तुम्हारी मां-बहन भी हो सकती है

3 of 5
atif aslam
उन्होंने बैंड से कहा, 'रुको'। इसके बाद वो उन लड़कों के पास गए। आतिफ ने लड़कों को डांटते हुए कहा, 'तुमने क्या पहले कभी लड़की नहीं देखी है। ये तुम्हारी मां और बहन भी हो सकती है।' इसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी को बुलाया।
    #AtifAslam rescues girl being harassed at his concert #Respect🙏 #viralvideo A video posted by DIVA Magazine - Pakistan (@divamagazinepakistan) on Jan 15, 2017 at 9:45am PST

लड़की से छेड़छाड़ होती देख आतिफ असलम ने बीच में रोका शो, कहा- ये तुम्हारी मां-बहन भी हो सकती है

4 of 5
atif aslam
आतिफ ने सिक्योरिटी से कहा कि इस लड़की को सेफ जगह पहुंचाओ। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उस लड़की को ऊपर की ओर खींचा और अपने साथ सुरक्षित जगह ले गए। ये देख आतिफ के फैंस ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की से छेड़छाड़ होती देख आतिफ असलम ने बीच में रोका शो, कहा- ये तुम्हारी मां-बहन भी हो सकती है

5 of 5
atif aslam
लड़कियां तो 'आतिफ-आतिफ' कहकर उन्हें चीयर करने लगीं। ये नजारा देख हर किसी ने आतिफ की तारीफ की। हालांकि शो के ऑर्गनाइजर्स ने इस घटना के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन आप वीडियो में देख सकते हैं कि आतिफ का ये कदम बहुत सराहनीय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें