फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिफ असलम दोबारा बने पिता, फैंस के साथ शेयर की बच्चे की पहली तस्वीर

Sun, 22 Dec 2019 10:50 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
atif aslam - फोटो : social media
पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज है । आतिफ दोबारा पिता बन गए हैं। आतिफ की पत्नी सारा भरवाना ने कुछ दिनों पहले ही बच्चे को जन्म दिया था । अब उन्होंने अपने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर ये जानकारी दी है। बच्चे की तस्वीर शेयर कर आतिफ ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा।  
विज्ञापन

2 of 5
atif aslam - फोटो : social media
दिल दियां गल्ला सिंगर आतिफ ने कैप्शन में लिखा, 'भाइयों और बहनों हमारे घर में नया मेहमान आया है । मां और बच्चा दोनों ही ठीक हैं । आपकी दुआओं की जरूरत है। माशाअल्लाह कहना ना भूलिएगा।' तस्वीर में बच्चा टोपी और कोजी कपड़े पहने नजर आ रहा है । उसके पास एक बिग टॉय भी है ।
विज्ञापन

3 of 5
atif aslam
तस्वीर देख फैंस आतिफ को बधाई दे रहे हैं । सबसे पहले सिंगर स्तेबिन बेन और एक्टर आयुष शर्मा ने उन्हें पिता बनने की बधाई दी। आतिफ और सारा ने साल 2013 में शादी की थी । इस कपल का एक और बेटा भी है जिसका नाम अहाद आतिफ है। पिछले दिनों आतिफ हज की यात्रा पर निकले थे। हज पर जाने से पहले उन्होंने धारा 370 पर बयान दिया था । 
 

4 of 5
आतिफ असलम - फोटो : amar ujala
आतिफ असलम ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कुछ बड़ा आप लोगों के साथ शेयर करते हुए खुशी हो रही है। इंशाअल्लाह, मैं जल्द ही अपनी जिंदगी के सबसे जरूरी सफर पर निकलने वाला हूं। हज पर जाने से पहले मैं सभी से माफी मांगता हूं, चाहे वह मेरे फैंस हों, परिवार हो या दोस्त हों। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो माफ कर दें। कृपया दुआओं में मुझे याद रखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atif Aslam
पोस्ट में आगे आतिफ ने लिखा था, 'इसके साथ ही मैं कश्मीरियों के साथ हो रही हिंसा और उत्पीड़न की भी निंदा करता हूं। अल्लाह कश्मीर और पूरी दुनिया के मासूमों की रक्षा करे।'
 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास लगाने पर क्रिएटिव टीम ने सलमान को रोका! फिर हुआ ऐसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें