फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty: केएल राहुल के साथ अगले तीन महीने में शादी कर सकती हैं आथिया शेट्टी, ये होगा वेडिंग वेन्यू 

Mon, 11 Jul 2022 10:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी इन दिनों इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। वह अक्सर उनके साथ स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में आथिया जर्मनी से केएल राहुल की सर्जरी के बाद वापस लौटी हैं। दरअसल केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी करने के लिए विदेश गए थे। बताया गया था कि ट्रेनिंग सेशन के दौरान केएल राहुल को कमर में चोट लग गई थी। इसलिए पहले केएल राहुल जर्मनी के लिए रवाना हुए थे, बाद में उनके पीछे-पीछे अपने ब्वायफ्रेंड का ध्यान रखने के लिए आथिया भी वहीं पहुंच गई थी। अब खबर आ रही है कि ये जोड़ा अगले तीन महीने में शादी के बंधन में बंध सकता है। 



 
विज्ञापन

2 of 4
आथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : insta
आथिया और राहुल काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों हाल ही में अपना नया घर देखने परिवार के साथ पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोनों इसी घर में शिफ्ट होंगे, इसी काफी तेजी से घर का काम हो रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि आथिया और राहुल अगले तीन महीने में मुंबई में शादी के बंधन  में बंध सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों के परिवार के लिए ये एक बड़ा कार्यक्रम होगा। और अपने इस खास दिन को और खास बनाने की तैयारी में आथिया खुद जुटी हुई हैं। कहा जा रहा है कि वह शादी के हर फंक्शन की खुद ही तैयारी कर रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल बीते साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : Twitter
हाल ही में केएल राहुल ने फैंस को सोशल मीडिया पर अपडेट दिया कि वह जल्द ही ठीक हो रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'सभी को नमस्कार...कुछ हफ्ते मुश्किल भरे रहे, लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं बहुत अच्छे से ठीक हो रहा हूं। ठीक होने की मेरी राह शुरू हो गई है। आपके मैसेजेस और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। जल्द ही मिलते हैं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें