बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी कुछ दिनों से भले ही फिल्मों में दिखाई न दे रही हो लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अपने अभिनय और खूबसूरती के साथ ही आथिया निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम अक्सर क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जोड़ा जाता रहा है, लेकिन कुछ ही दिन पहले आथिया के बर्थडे पर केएल राहुल की पोस्ट से यह साफ हो गया कि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में पब्लिकली अनाउंस कर दिया। आथिया के भाई अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रीमियर के मौके पर भी केएल राहुल आथिया के पूरे परिवार के साथ नजर आए थे। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर पता चलता है कि आथिया को बॉयफ्रेंड केएल राहुल के कपड़े बेहद पसंद हैं।