इन दिनों वर्ल्ड कप 2019 में इंडिया क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल भी अपनी बेहतरीन बैटिंग से क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह बना रहे हैं। इस बीच उनके अफेयर को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। मीडिया रिपोट्स की मानें तो केएल राहुल एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
KL Rahul
- फोटो : social Media
दरअसल,इन दिनों भारतीय मॉडल अकांक्षा रंजन कपूर द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अकांक्षा रंजन के साथ क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी नजर आ रही हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स और अथिया शेट्टी के फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
केएल राहुल-आकांक्षा
- फोटो : instagram
वहीं अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी बीती फरवरी से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो राहुल और अथिया एक म्यूचल फ्रेंड के दोस्त द्वारा मिले थे। वहीं बताया जा रहा है कि जब राहुल और अथिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
4 of 5
Athiya Shetty
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि अथिया से पहले केएल राहुल का नाम फिल्म मुन्ना माइकल की एक्ट्रेस नीधि अग्रवाल को से जुड़ चुका है। हालांकि कुछ समय बाद नीधि अग्रवाल ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया था और कहा था कि वह और राहुल केवल बहुत अच्छे दोस्त हैं।
आपको बता दें कि अथिया शेट्टी एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। उन्होंने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में थे। उनकी ये फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाई नहीं कर सकी। इसके अलावा अथिया को अर्जुन कपूर के साथ फिल्म मुबारका में भी दिखा जा चुका है।