फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty-Kl Rahul: केएल राहुल संग जर्मनी रवाना हुईं आथिया शेट्टी, खास वजह से एक महीने रहेंगी साथ

Sun, 26 Jun 2022 06:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का रिश्ता अब किसी के छिपा नहीं है। दोनों ने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। दोनों अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। केएल राहुल और आथिया शेट्टी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एकदूसरे के साथ स्पॉट भी किया जाता है। बीते दिनों ये भी खबरें थीं कि बहुत जल्द दोनों शादी के बंधने में बंधने वाले हैं। शादी की खबरों के बीच आथिया और केएल राहुल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि ये कपल न तो एकसाथ एयरपोर्ट पर साथ दिखा और न ही एकसाथ कोई पोज दिया है। हालांकि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
एयरपोर्ट लुक की बात करें तो इस दौरान आथिया ने डेनिम और सफेद क्रॉप टॉप पहना था। टॉप के ऊपर से उन्होंने हल्के नीले रंग का स्वेटशर्ट कैरी किया था। वहीं केएल राहुल काली रंग टीशर्ट और पैंट में थे। दरअसल ये दोनों जर्मनी जा रहे हैं। इस बार वह जर्मनी छुट्टियां मनाने नहीं बल्कि केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी कराने के लिए गए हैं। चोट की वजह से ही वह इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
केएल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान आथिया भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ जर्मनी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एकसाथ जर्मनी में करीब एक महीने रहेंगे। इस मुश्किल भरे समय में अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहेंगी और उनके ठीक होने के बाद ही वापस लौटेंगी। एक फैन पेज से दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

4 of 4
आथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : insta
राहुल और आथिया बीते तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। कुछ समय पहले दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। वहीं अप्रैल में ये भी खबर थी कि बहुत जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं और इसके लिए आथिया ने तैयारी भी शुरू कर दी है। हाल ही में ये भी खबर आई थी कि केएल राहुल और आथिया ने मुंबई के पाली हिल्स इलाके की एक बिल्डिंग में नौवें फ्लोर पर घर खरीदा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें