भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत काफी बिगड़ चुकी है। 15 अगस्त को उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है। भारतीय राजनीति में दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की बेहद अहम भूमिका रही है। पोखरण में परमाणु परीक्षण के फैसले से लेकर संसद में प्रभावशाली भाषण तक, वाजपेयी जी ने कई फैसले भारतीय राजनीति के लिए इतिहास बन चुके हैं। कई बार वाजपेयी के किरदार के हिंदी सिनेमा में भी प्रदर्शित किया गया है। कई कलाकारों ने वाजपेयी के किरदार को परदे पर जीया है। बतौर राजनेता वाजपेयी अपने भाषणों में जो बोलते रहे हैं उन बातों को फिल्मी परदे पर भी सुनने को मिलता है। आज हम आपको बताते हैं फिल्मी परदे पर कब, कहां और कैसे नजर आते रहे वाजपेयी।
विज्ञापन
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
2 of 7
जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' परदे पर नजर आने वाली है। इस बायोपिक के द्वारा मनमोहन सिंह के पूरे राजनीति सफर को दिखाया जाएगा। पता हो कि मनमोहन लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे कर रहे हैं। गौरतलब है कि मनमोहन के राजनीतिक जीवन से जुड़े सभी किरदारों को फिल्म में जगह दी जाएगी। उन्हीं में से एक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी किरदार है। फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में वाजपेयी जी का किरदार एक्टर राम अवतार भारद्वाज निभा रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर खुद अनुपम खेर ने इसके किरदारों की जानकारी दी थी। आपको बता दें कि द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, डॉ. मनमोहन सिंह के तत्कालीन मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब ‘The Accidental Prime Minister: The Making And Unmaking of Manmohan Singh’ पर आधारित फिल्म है।
विज्ञापन
फिल्म- संजू
3 of 7
हाल ही में रिलीज हुई एक्टर संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में भी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को दर्शाया गया है। फिल्में में संजय दत्त के किरदार को एक्टर रणबीर कपूर ने निभाया है। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी के रोल को दिग्गज कलाकार अंजान श्रीवास्तव ने किया है। 'संजू' में अटल बिहारी वाजपेयी के सीन को उस समय दिखाया गया है जब AK-56 रखने के जुर्म में जेल में बंद संजय को जब सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलती है। जिसके बाद रणबीर कपूर दिल्ली के बड़े नेता (अंजान श्रीवास्तव) से मिलने जाते हैं। रणबीर कपूर जिस नेता से मिलने जाते हैं, कई फिल्म समीक्षकों ने माना कि वो वाजपेयी का किरदार है। इस सीन पर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद 'संजू' के मेकर्स को यह कहना पड़ा कि फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार नहीं दिखाया गया है।
फिल्म- वेक अप इंडिया
4 of 7
साल 2013 में आई राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'वेक अप इंडिया' में भी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को दिखाया गया है। इस फिल्म में भी कलाकार अंजान श्रीवास्तव ने ही उनके किरदार को निभाया था। गौरतलब है कि 'वेक अप इंडिया' में अंजान ने मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई थी। उनका यह किरदार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरित था। फिल्म में अंजान के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म का निर्देशन बब्बू शेषदात्री ने किया था।
विज्ञापन
फिल्म- परमाणु
5 of 7
बीते दिनों रिलीज हुई एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस बड़े फैसले पर बनी है जिसके लिए भारत जाना जाता है। साल 1998 में जब वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब उनकी अगुवाई में भारत ने परमाणु परीक्षण किया था। इस फैसले से पूरी दुनिया चकित रह गई थी। इस फिल्म में भी अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को दिखाया गया है।
विज्ञापन
फिल्म- युगपुरुष अटल
6 of 7
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक की तरह जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी की भी बायोपिक बड़े परदे पर नजर आने वाली है। उनकी इस बायोपिक का खुलासा निर्देशक मयंक पी श्रीवास्तव ने किया है। वाजपेयी जी के 93वें जन्मदिन पर मयंक ने उनकी बायोपिक बनाने की आधिकारिक घोषणा की थी। इस फिल्म को राजीव धमिजा, अमित जोशी और संजीत शर्मा प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म के लिए मेकर्स बढ़िया स्टार कास्ट तलाश रहे हैं। साथ ही एक्टर को भी ढूंढ रहे हैं जो अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को परदे पर अच्छे से निभा सके।
फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट के किरदार से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'पटाखा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बीते दिनों इस फिल्म के एक साथ पांच पोस्टर रिलीज किए गए थे। जिसमें 'पटाखा' के सभी किरदारों से परिचय करवाया गया था। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म 'पटाखा' में अटल बिहारी वाजपेयी के उस बयान को डाला गया है जो उन्होंने आगरा में पाकिस्तान के सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ को कहा था। उस समय वाजपेयी ने मुशर्रफ से कहा था- 'हम अपने दुश्मन तो चुन सकते हैं पर पड़ोसी नहीं। रिश्ते तो चुन सकते हैं पर रिश्तेदार नहीं।' फिल्म में वाजपेयी के इस बयान को दो बहनों की लड़ाई के बीच एक्टर सुनील ग्रोवर बोलते दिखते हैं। यह फिल्म 28 सितबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।