फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड से अटल बिहारी वाजपेयी का रहा है गहरा नाता, ये तस्वीरें नहीं देखी होंगी आपने

Thu, 16 Aug 2018 06:46 PM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर हैं। पिछले 24 घंटे में उनके सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है। आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन हैं। अटल बिहारी वाजपेयी न सिर्फ राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं बल्कि उनका साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी गहरा नाता है। अटल बिहारी वाजपेयी का बॉलीवुड के साथ एक अलग जुड़ाव रहा है। वह समय समय पर बॉलीवुड सेलेब्रिटियों से मिलते रहते थे। आइए देखते हैं उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें- 
विज्ञापन

2 of 7
इस तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर संजीव कुमार और एक्ट्रेस राखी गुलजार के साथ नजर आ रहे हैं। संजीव कुमार अटल जी को किसी खास बात को समझाते दिख रहे हैं जबकि राखी गुलजार दोनों की बातों को ध्यान से सुनती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
यह एक दुर्लभ तस्वीर है जो साल 2000 में खींची गई है। उस समय फिल्म हमारा दिल आपके पास है की टीम तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के घर गई थी। बोनी कपूर फिल्म के निर्माता थे इस कारण श्रीदेवी भी वहां मौजूद थीं। उनके साथ विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय भी मौजूद थी। सभी लोग इस तस्वीर में काफी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

4 of 7
इस तस्वीर में अटल जी हिंदी सिनेमा के लिजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों आराम से बैठकर किसी खास मुद्दे पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अटल जी को साहित्य से बहुत अधिक प्यार रहा है। ऐसे में हो सकता है कि वह दिलीप कुमार से किसी साहित्य को लेकर चर्चा कर रहे हों।
विज्ञापन

5 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें हेमा मालिनी की साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म सीता और गीता इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने उस फिल्म को 25 बार देखा था। इस तस्वीर में हेमा मालिनी के साथ साथ विनोद खन्ना भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
इस फोटो में अटल बिहारी वाजपेयी बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर देवानंद के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर किसी पार्टी की हो सकती है क्योंकि दोनों व्यक्तियों के गले में मालाएं नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस तस्वीर में अटल बिहारी वाजपेयी मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अटल जी कुर्सी पर बैठकर कोई लेख पढ़ रहे हैं जबकि यश चोपड़ा उन्हें कुछ समझाते जर आ रहे हैं। अटल जी भी बड़ी ध्यान से उनकी बातों को सुनते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें