देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। कहते हैं जब अटल बिहारी का जन्म हुआ था उस वक्त चर्च में घंटियों की आवाज आने लगी तो ऐसा लग रहा था मानों उनके जन्म के लिए येे भी खुशियां मना रहे हों। अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय नेता थे। वो बॉलीवुड फिल्मों के खासे दीवाने थे। उन्हें जब भी वक्त मिलता पुरानी फिल्में देखने लग जाते थे। आज उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं।