बॉलीवुड के स्टार किड्स किसी पब्लिसिटी के मोहताज नहीं हैं। इन नन्हे स्टार किड्स की हुकूमत सोशल मीडिया पर काफी चलती है। इनके फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इतंजार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड में कई सारे फिल्मी सितारों के बच्चे हैं जिनका नाम समय-समय पर सोशल मीडिया पर छाया रहा लेकिन फिलहाल सबसे फेवरेट किड्स की बात करें तो इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम , करीना के बेटे तैमूर, शाहिद की बेटी मीशा, हरभजन सिंह और गीता बसरा की बेटी हिनाया का नाम शामिल हैं।
पढ़ें- कंगना रनौत की 'सिमरन' का नया गाना 'पिंजरा' रिलीज
विज्ञापन
2 of 6
taimur
क्यूट तैमूर का हर अंदाज बेहद शाही है। करीना का कहना है कि उनके और सैफ के बीच अक्सर ये झगड़ा होता है कि वो पटौदी खानदान जैसा दिखता है या कपूर परिवार से मिलता जुलता है।
विज्ञापन
3 of 6
aradhya bachchan
बच्चन परिवार की दिलों की धड़कन और अभिषेक ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी किसी स्टारडम की मोहताज नहीं है। बेहद चुप-चुप दिखने वाली आराध्या की एक झलक पाने के लिए ऐश्वर्या के फैंस पलकें बिछाए उनका इंतजार करते हैं।
4 of 6
AbRam
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान अपने पापा के लाडले बेटे हैं। उन्हें कई बार पापा शाहरुख खान के साथ कई इवेंट्स में शामिल होते देखा गया है। अबराम इतने क्यूट हैं कि उनकी एक झलक भी फैंस अपने कैमरे में कैद करने से नहीं चूकते।
विज्ञापन
5 of 6
Misha
शाहिद कपूर की बेटी मीशा की पूल पर मस्ती करने वाली फोटो हो या पापा की गोद में झूला झूलती तस्वीर, मीशा अपने हर अंदाज में दिलों पर राज करती हुई दिखाई देती हैं।
हरभजन सिंह और गीता बसरा की बेटी हिनाया अपनी हर तस्वीर में बेहद क्यूट लगती हैं। उनकी हर तस्वीर आपके दिल को छू लेगी। अपनी बच्ची के जन्म से पहले हरभजन और उनकी पत्नी ने खूब तैयारी की थी। जिसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भी किया था।