फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब तक 56' के असिस्टेंट डायरेक्टर ने किया सुसाइड, इन 5 एक्टर्स ने भी मौत को लगा लिया था गले

Thu, 12 Jul 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नाना पाटेकर की फिल्म 'अब तक छप्पन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर रविशंकर आलोक ने बुधवार को एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है। रविशंकर के भाई ने बताया कि वो लंबे समय से काम ना मिलने के कारण डिप्रेशन में थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटी रहे हैं जिन्होंने जिंदगी से लड़ने की बजाय मौत को गले लगाना ज्यादा बेहतर समझा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गुरुदत्त
बॉलीवुड के महान कलाकारों में से एक गुरु दत्त बहुमखी प्रतिभा के धनी थे। 'प्यासा', 'साहब, बीवी और गुलाम', 'चौदहवीं का चांद' जैसी बेमिसाल फिल्में देनेे वाले गुरु दत्त उस वक्त दिवालिया हो गए जब 'कागज के फूल' फ्लॉप हो गई। एक ओर जहां वो वहीदा रहमान को नहीं अपना पाए तो वहीं दूसरी ओर फिल्म में नुकसान की वजह से गुरु दत्त बिल्कुल टूट चुके थे और उन्होंने 2 बार सुसाइड की कोशिश की थी लेकिन तीसरी बार उनकी जान चली गई। 39 साल की उम्र में गुरु दत्त अपने बेडरुम में मृत पाए गए। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने पहले खूब शराब पी और उसके बाद ढेर सारी नींद की गोलियां खा ली थीं।
विज्ञापन

3 of 6
कुणाल सिंह
तमिल सिनेमा के एक्टर कुणाल सिंह ने 7 फरवरी 2008 को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया था। उन्होंने सुसाइड क्यों किया ये तो कोई नहीं जानता लेकिन अंदाजा लगाया जाता रहा है कि फिल्मों में काम नहीं मिलने की वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया। कुणाल सोनाली बेंद्रे के साथ फिल्म 'दिल ही दिल में' से डेब्यू किया था।

4 of 6
जिया खान
फिल्म 'निशब्द' में  अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं 25 साल की जिया खान का शव उनके जुहू स्थित अपार्टमेंट में मिला। शुरुआती दौर में इसे आत्महत्या माना गया लेकिन इस मामले में मोड़ तब आया जब जिया की मां ने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर हत्या का आरोप लगाया। पिछले साल दिसंबर में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौत से कुछ महीने पहले जिया प्रेग्नेंट थीं। इसी दौरान सूरज ने उनसे दूरियां बना लीं जिसके बाद जिया डिप्रेशन की शिकार हो गईं और खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
शिखा जोशी
एक्ट्रेस शिखा जोशी ने 40 साल की उम्र में मुंबई के अंधेरी इलाके में चाकू से गला काटकर आत्महत्या कर ली थी। फिल्म 'बीए पास' में काम कर चुकीं शिखा जोशी निजी जिंदगी में काफी अकेली थीं। शिखा मुंबई में काफी समय से काम की तलाश कर रही थीं जो उन्हें नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रत्यूषा बनर्जी
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को सुसाइड कर लिया था। मौत के वक्त प्रत्यूषा 25 साल की थीं। प्रत्यूषा के परिवारवालों और दोस्तों ने उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें