Assembly Election Result 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। हालांकि अभी तक विजेताओं की लिस्ट सामने नहीं आई है लेकिन मोटे- मोटे तौर पर कहा जा सकता है कि महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन आगे है जबकि हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच वॉर जारी है। वैसे चुनावी नतीजों का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर नतीजों को लेकर तमाम तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। इस मीम में मुगल-ए-आजम का एक सीन इस्तेमाल किया गया है। जिसमें अकबर अनारकली से कह रहे हैं कि उठो अनारकली इवीएम पर रोने का वक्त आ गया है। इस पोस्ट के कैप्शन पर राजा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है- हरियाणा और महाराष्ट्र के नतीजों के बाद विपक्ष की हालत। ऐसे में आप भी देखें वायरल मीम्स...
विज्ञापन
2 of 5
चुनाव पर मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता सिंह नाम की यूजर ने एक फोटो ट्वीट किया है। फोटो में आंसू के साथ नेहा कक्कड़ की आंखें दिख रही हैं जबकि स्माइल जोकर की है। वहीं इस फोटो को अंकिता ने कैप्शन दिया है- आज के नतीजों के बाद कांग्रेस का हाल।
विज्ञापन
3 of 5
चुनाव पर मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय बत्रा नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट किया। जिसमें कंगना रनौत नजर आ रही हैं, जिसपर टेक्स्ट लिखा है- अभी तो हमें और जलील होना बाकी है। वहीं फोटो का कैप्शन लिखा गया है- चुनावी नतीजों में कांग्रेस की हालत।
4 of 5
चुनाव पर मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
काशी नाम के ट्विटर यूजर ने ट्वीट में केबीसी के अमिताभ बच्चन का फोटो शेयर किया है। लेकिन फोटो एडिटिड है जिसमें अमिताभ की जगह अमित शाह का चेहरा है। वहीं अमिताभ की तरह अमित शाह पूछ रहे हैं- क्या कीजिएगा इतनी सीटों का। वहीं फोटो कैप्शन में लिखा है- शिवसेना से बात करते हुए अमित शाह।
इस मीम को पप्पू नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। मीम में सेक्रेड गेम्स 2 का एक सीन इस्तेमाल किया गया है। पोस्ट में सेक्रेड गेम्स की किरदार 'यादव' कह रही हैं- इस पार्टनरशिप में मैं 90 हूं और तू 10। वहीं पोस्ट का कैप्शन लिखा गया है- लोकल बीजेपी नेताओं से बात करते पीएम मोदी।