फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी लड़ चुके हैं चुनाव, कोई जीता तो किसी ने हारने के बाद छोड़ी राजनीति

Mon, 21 Oct 2019 12:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
urmila matondkar - फोटो : social media
महराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है । बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज वोट डालने के लिए पहुंचे । इसमें किरण राव, रवि किशन, शुभा खोटे, नसीरुद्दीन शाह और पदि्मनी कोल्हापुरे शामिल हैं । महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे । इससे पहले हम आपको बताते हैं कि किन बॉलीवुड सितारों ने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई । इनमें से कुछ को सफलता मिली तो कुछ ने हार के बाद राजनीति छोड़ दी । 

विज्ञापन

2 of 12
jaya prada - फोटो : social media
जया प्रदा
बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व एसपी सांसद जया प्रदा ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। पहले जया प्रदा सपा में थीं । जया प्रदा सियासत की पुरानी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

3 of 12
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी
फिल्मी करियर में नाम कमाने और सफल होने के बाद राजनीति में भी हेमा मालिनी लगातार आगे बढ़ रही हैं। वो साल 2004 में बीजेपी में शामिल हुईं । उन्होंने दो बार मथुरा से चुनाव लड़ा और दोनों बार जीती हैं ।  
 

4 of 12
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने काफी समय पहले राजनीति में कदम रख दिया था। करीब तीन दशक से बीजेपी के साथ रहने के बाद वो साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 12
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
स्मृति ईरानी
छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू तुलसी का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी अब राजनीति की पुरानी खिलाड़ी बन चुकी हैं। स्मृति ने 2003 में बीजेपी ज्वाइन किया और 2004 में वो महाराष्ट्र यूथ विंग की वाइस प्रेसिडेंट बन गईं। 2019 के रण में स्मृति ने राहुल गांधी को अमेठी से चुनौती दी थी और वो जीत भी गईं।
विज्ञापन

6 of 12
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala
राज बब्बर
बॉलीवुड फिल्म 'निकाह', 'वारिस', 'अर्पण', 'घायल' और 'प्रेम गीत' जैसी फिल्मों में काम करने वाले राज बब्बर लंबे समय से राजनीति में हैं।
विज्ञापन

7 of 12
sunny deol - फोटो : Social Media
सनी देओल
सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बाद चुनावी मैदान में उतर गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में सनी देओल बीजेपी के बैनर तले गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और शानदार जीत हासिल की । 

8 of 12
उर्मिला मातोड़कर
उर्मिला मातोंडकर
लोकसभा चुनाव 2019 से उर्मिला कांग्रेस में शामिल हुईं । उन्होंने मुंबई नॉर्थ सीट से चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गईं और अब उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है । 
 

9 of 12
ममता बनर्जी-नुसरत जहां - फोटो : ANI
नुसरत जहां
चुनाव में बॉलीवुड ही नहीं रिजनल सिनेमा के सितारे भी पीछे नहीं हैं। नुसरत जहां बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं और लोकसभा चुनाव 2019 में वो पश्चिम बंगाल की बसीरहाट लोकसभा सीट से प्रत्याशी थीं । उन्होंने भी भारी मतों से जीत हासिल की । 

10 of 12
बीजेपी एमपी रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
रवि किशन
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन फिल्मों से काफी प्रसिद्ध हुए हैं। 2014 में भी चुनाव लड़ चुके रवि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और वो जीत गए थे । 
 

11 of 12
Kirron Kher
किरण खेर
'वीर-जारा', 'देवदास' और 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री किरण खेर भी काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। इस समय वह भाजपा की सीट से चंडीगढ़ की सांसद है। 
विज्ञापन

12 of 12
Vinod Khanna - फोटो : twitter
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीति जगत में भी अपना दबदबा बनाया। विनोद खन्ना भाजपा के टिकट से गुरुदासपुर सीट से सांसद थे। साल 2017 में विनोद खन्ना का निधन हो चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें