फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट फिल्म देते ही इन छह अभिनेत्रियों ने बसा लिया घर, आखिरी नाम कर देगा हैरान

Sat, 26 Oct 2019 06:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Asin - फोटो : file photo
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी है जिन्होंने अपने करियर की ऊंचाइयों को जैसे ही छुना शुरू किया वैसे ही उन्होंने शादी भी कर ली। बॉलीवुड अभिनेत्री असिन उन्हीं में से एक हैं। असिन को आमिर खान की फिल्म गजनी से काफी बड़ी सफलता मिली थी। इसके बाद वह सलमान खान के साथ फिल्म रेडी और अक्षय की फिल्म हाउसफुल 2 में भी नजर आईं। असिन लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ 2016 में घर बसा लिया। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। असिन 26 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर जानते हैं बॉलीवुड ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने करियर के पीक में शादी के बंधन में बंध गईं।
विज्ञापन

2 of 6
sonam kapoor - फोटो : instagram
अभिनेत्री सोनम कपूर ने पिछले साल ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से शादी की है। बता दें कि सोनम ने जिस समय शादी की वह अपने करियर के पीक में थीं। फिल्म 'नीरजा' में शानदार किरदार निभाने के लिए सोनम कपूर को नेशनल अवॉर्ड मिला था। 
विज्ञापन

3 of 6
Anushka Sharma, Virat Kohli - फोटो : Social Media
साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कई हिट फिल्में दी, जिनमें 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान' और 'पीके' शामिल हैं। वहीं, अनुष्का ने अपने प्रोड्क्शन हाउस से फिल्म 'एनएच 10' बनाई थी। ऐसे में अनुष्का ने अपने करियर के पीक में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी कर ली। 

4 of 6
Bhagyashree Abhimanyu Dasani - फोटो : twitter
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लोगों की नजरों में आईं खूबसूरत अदाकारा भाग्यश्री ने भी समय रहते अपना जीवनसाथी ढूंढ लिया। भाग्यश्री ने एक्टर से प्रोड्यूसर बने हिमालय डसानी के साथ सेटल होना बेहतर समझा। 
विज्ञापन

5 of 6
neetu singh rishi kapoor - फोटो : file photo
70 के दशक में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देने वालीं अभिनेत्री नीतू सिंह ने करीब 20 फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। इस दौरान उनको अभिनेता ऋषि कपूर से प्यार भी हो गया। महज 21 साल की उम्र में नीतू ने ऋषि से शादी कर ली। बता दें कि उस समय बॉलीवुड में नीतू की सफलता का डंका बज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल और अजय देवगन की जोड़ी तो सबको ही भाती है। कहना गलत नहीं होगा कि शादी से पहले और शादी के बाद भी अजय और काजोल सुपरहिट फिल्में देने में पीछे नहीं हैं। काजोल ने 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी-कभी गम', 'कुछ-कुछ होता है', 'करण-अर्जुन' और 'बाजीगर' जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्में दी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें