असिन
- फोटो : social media
साउथ इंडियन और बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं असिन थोट्टूमकल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। असिन का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को केरल के एक पॉपुलर शहर कोच्चि में हुआ था। वह एक मलयाली सिरो-मालाबार कैथोलिक फैमिली से आती हैं। उनके पिता जोसेफ थोट्टूमकल और मां सेलीन थोट्टूमकल ने उन्हें बहुत लाड प्यार से पाला है। असिन के पिता एक सीबीआई अधिकारी थे, जो बाद में एक नामी बिजनेसमैन बने और उनकी मां पेशे से एक सर्जन थीं। अभिनेत्री पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं, उन्होंने 10वीं कक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अपनी आगे की पढ़ाई अभिनेत्री ने सैंट टैरेसा कॉलेज से की थी, जिसमें उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली थी। आपको बता दें, असिन का नाम पहले मैरी था। लेकिन उनके पिता ने उनका नाम बदलकर असिन रख दिया था। असिन के पिता को यह नाम बहुत पसंद था जिसका मतलब है शुद्ध और बेदाग, वह कहते हैं कि उनकी बेटी भी उनके नाम की तरह हैं।