फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की हीरोइन ने शादी के लिए हीरो नहीं बिजनेसमैन को चुना, इन 5 एक्ट्रेस का पति भी 'बाहरवाला'

Mon, 28 Oct 2019 12:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ayesha Takia - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने अपने करियर की ऊंचाइयों को जैसे ही छूना शुरू किया वैसे ही उन्होंने शादी भी कर ली। असिन का नाम भी इन्ही अभिनेत्रियों में शामिल है। असिन ने फिल्मों में तो अपने हीरो के साथ जमकर रोमांस किया लेकिन दिल दिया एक बिजनेसमैन को। गजनी फिल्म में आमिर की हीरोइन असिन की शादी कारोबारी राहुल शर्मा से साल 2016 में हुई। राहुल वाईयू टेलीवेंचर्स और माइक्रोमैक्स इन्फॉर्मेटिक्स के को-फाउंडर हैं। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री ने सिनेमा की दुनिया से बाहर जाकर शादी की हो। आइए आज बात करते हैं उन पांच अभिनेत्रियों की।

विज्ञापन

2 of 6
Ayesha Takia

आयशा टाकिया

अपनी मासूमियत के लिए जानी जाने वालीं आयशा टाकिया की शादी फरहान आजमी से हुई है। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी आयशा टाकिया के ससुर हैं। वहीं आयशा के पति फरहान रेस्तरां के कारोबार में हैं।

विज्ञापन

3 of 6
juhi chawla - फोटो : social media

जूही चावला

जूही चावला ने भी बॉलीवुड को दरकिनार करते हुए उद्योगपति जय मेहता से शादी की है। जूही और उनके पति इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।

4 of 6
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। राज की ये दूसरी शादी थी। खबरों की मानें तो राज कुंद्रा और शिल्पा की पहली मुलाकात शिल्पा के परफ़्यूम ब्रांड के लॉन्च के मौके पर हुई थी। राज कुंद्रा एक बड़े बिजनेसमैन हैं। दोनों का विवान नाम का एक बेटा भी है।

विज्ञापन

5 of 6
Celina Jaitley

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली ने भी पीटर हैग के साथ शादी करके इस ट्रेंड को आगे बढ़ाया। पीटर एक होटल कारोबारी हैं। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। पीटर एम्मार हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर ऑफ मार्केटिंग हैं। दोनों ने साल 2011 में एक-दूसरे से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tina munim, anil ambani - फोटो : social media

टीना मुनीम

टीना मुनीम (अब टीना अंबानी) ने भी एक कारोबारी को ही पति के रूप में चुना। साल 1991 में अनिल अंबानी और टीना मुनीम की शादी हुई। टीना ने 35 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की हैं लेकिन शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड और ग्लैमरस लाइफ को छोड़ दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें