फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिन ने 1 साल तक बेटी को छिपाए रखा, अब बर्थडे पर बताया बेटी का नाम और शेयर किया वीडियो

Fri, 26 Oct 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
asin - फोटो : twitter
बॉलीवुड में सलमान खान और आमिर खान के साथ हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस आसिन आज अपना 34वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । आसिन ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी की थी । पिछले साल यानी 2017 में ही एक बेटी को जन्म भी दिया था ।
विज्ञापन

2 of 5
asin - फोटो : instagram
एक साल तक आसिन ने अपनी बेटी को मीडिया के सामने आने नहीं दिया । यहां तक कि बेटी का नाम क्या है, ये भी किसी को नहीं पता था । अब आसिन की बेटी के नाम के साथ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गए हैं । आसिन और उनके पति राहुल ने बेटी आरिन की तस्वीरें शेयर की हैं ।

विज्ञापन

3 of 5
arin - फोटो : instagram
जी हां, आसिन के बेटी का नाम आरिन है । आरिन अब एक साल की हो चुकी हैं । 25 अक्तूबर को आरिन का बर्थडे आसिन और राहुल ने धूमधाम से मनाया । राहुल ने अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी बेटी एक साल की हो गई है । समय हवा की तरह कहीं उड़ गया ।'

4 of 5
arin - फोटो : instagram
जब आरिन ने जन्म लिया था तब अक्षय कुमार आसिन से मिलने पहुंचे थे। आसिन ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बॉस' में काम किया था। इसी के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे । अब आज आसिन अपना बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी । 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arin - फोटो : instagram
आसिन ने बेटी आरिन के बर्थडे की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन्हें देखकर लग रहा है कि बहुत रॉयल तरीके बर्थडे सेलीब्रेट किया गया है । शादी के बाद से आसिन ने फिल्मों से दूरी बना ली है । यहां तक कि मीडिया के सामने आने से भी बचती हैं । 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें