फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' का ये एक्टर बना बेटी का पिता, बोला- 'मुझे डर है कि कहीं मेरी बेटी मुझे वृद्धाश्रम ना भेज दे'

Sat, 27 Apr 2019 02:50 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ashwin mushran
कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके एक्टर अश्विन मुशरान के फैंस के लिए गुड न्यूज है । दरअसल, अश्विन एक बेटी के पिता बन गए हैं । हाल ही में ये खबर अश्विन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की । अश्विन की पत्नी और बेटी बिल्कुल स्वस्थ है । 
विज्ञापन

2 of 5
ashwin mushran
अश्विन ने अपनी पत्नी रेबेका और बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की । उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे सच में नहीं समझ आ रहा है कि हमारी बेटी के जन्म पर मिलने वाली बधाईयों का किस तरह से शुक्रिया अदा करूं? आप सभी की शुभकामनाओं के लिए तहेदिल से शुक्रिया।'
विज्ञापन

3 of 5
ashwin mushran
इसके बाद अश्विन ने एक फनी ट्वीट किया। अश्विन ने लिखा, 'मुझे सिर्फ इसी बात की चिंता सता रही है कि मेरी बेटी कहीं मुझे वृद्धाश्रम ना भेज दे। मैं उसके साथ बहुत अच्छे से रहने वाला हूं ताकि ऐसा कुछ भी ना हो और फिर हम सभी एक साथ अपना हर जन्मदिन मनाएंगे।'







 

4 of 5
ashwin mushran
अश्विन ने जैसे ही अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, उन्हें तमाम सेलेब्स बधाई देने लगे। नकुल मेहता, करणवीर बोहरा, निखिल चिनापा, गौहर खान, श्रुति सेठ और हितेन तेजवानी जैसे कलाकारों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashwin mushran
रेबेका ने पिछले साल ही क्रिसमस के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने अश्विन के साथ एक खूबसूरत तस्वीर को साझा किया था। इन दिनों अश्विन स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में नजर आ रहे हैं ।  इसके अलावा अश्विन ने 'संजू', 'मैं तेरा हीरो', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'कम्बख्त इश्क', 'हम तुम और घोस्ट', 'देसी बॉयज', लगे रहो मुन्नाभई' और 'फैशन' जैसी फिल्मों में काम किया है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें