फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष राणा का सपना हुआ पूरा, बोले- ऋषि कपूर से बहुत कुछ सीखने को मिला

Sun, 15 Jul 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर की चर्चित फिल्म ‘मुल्क’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। सामाजिक और आतंकी गतिविधियों पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अभिनेता आशुतोष राणा भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन

2 of 4
Ashutosh Rana
अपनी आने वाली फिल्म पर बात करते हुए आशुतोष राणा ने बताया कि वह ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था। वो एक बेहतरीन अभिनेता हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
आशुतोष राणा ने कहा- ऋषि कपूर के साथ काम करना सपना सच होने जैसा है। उनके साथ काम करके काफी कुछ सीखने का मौका मिला। उनसे अभिनय की बारीकियों के बारे में भी काफी कुछ जानने को मिला है।
विज्ञापन

4 of 4
mulk
फिल्म में तापसी पन्नू और ऋषि कपूर के अलावा रजत कपूर, मनोज पाहवा और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार हैं। मुख्य रूप से फिल्म की कहानी उस मुस्लिम परिवार की है। जो खुद को हिंदुस्तानी साबित करने के लिए कोर्ट में केस तक लड़ता है। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है जबकि निर्माता दीपक मुकुट हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस और लखनऊ जैसे शहरों में की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें