बीते हफ्ते बॉलीवुड के शानदार अभिनेता इरफान खान ने दुनिया छोड़ी दी। उनके निधन से हर कोई शोक में है। इरफान खान के फैंस और सह कालाकारों ने ना केवल उनके निधन पर शोक जताया बल्कि उनके साथ जुड़ी अपनी यादों को भी साझा कर रहे हैं। निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने भी इरफान खान से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया है और उनके निधन पर शोक जताया है।