फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर-संजय दत्त की जोड़ी एक साथ इस फिल्म में आएगी नजर, फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

Wed, 14 Mar 2018 11:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
panipat
अर्जुन कपूर और संजय दत्त की जोड़ी पहली बार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में साथ नजर आने वाली है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की ये फिल्म पानीपत के तीसरे युद्द पर आधारित है। इस फिल्म के बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने ट्वीट किया कि सिल्वर स्क्रीन पर मराठा योद्धाओं के गौरव को लाने पर गर्व है।




 
विज्ञापन

2 of 5
panipat
आशुतोष पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित फिल्म 'पानीपत' बनाने जा रहे हैं। इसमें संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन जैसे ऐक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग साल 2018 के बीच में शुरू होगी और 6 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




 
विज्ञापन

3 of 5
lagaan
आशुतोष इससे पहले 'मोहनजोदारो' और 'लगान' जैसी पीरियड ड्रामा फिल्म ला चुके हैं। ऋतिक रोशन के साथ उनकी फिल्म 'मोहनजोदारो' जहां फ्लॉप साबित हुई थी वहीं आमिर खान के साथ आई 'लगान' सुपरहिट साबित रही थी। इसके बाद अब आशुतोष एक और पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' लेकर आ रहे हैं। 

4 of 5
sanjay dutt
यह पहला मौका होगा जब अर्जुन कपूर और संजय दत्त किसी फिल्म में एकसाथ दिखेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अर्जुन एक मराठा योद्धा की भूमिका निभाएंगे तो वहीं संजय का रोल भी बेहद अहम होगा। पानीपत का तीसरा युद्ध 14 जनवरी, 1761 ई. को अफगान आक्रमणकारी अहमदशाह अब्दाली और मुगल बादशाह शाहआलम द्वितीय के संरक्षक और सहायक मराठों के बीच लड़ा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
panipat
पानीपत की लड़ाई को 18 वीं सदी में सबसे बड़ी लड़ाई में से एक माना जाता है। पानीपत के युद्ध में 40 हजार मराठाओं का कत्ल हुआ था, चारों ओर खून ही खून था और हर तरफ खूनी मंजर था। अब ये दृश्य पर्दे पर दिखेगा भारी भरकम बजट से बनने वाली इस फिल्म से डायरेक्टर को बहुत उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें