एक वक्त पर बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं और अब लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर (एनपीआर) पर विरोध जताया। रॉय ने कहा, 'प्रधानमंत्री एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर देश से झूठ बोल रहे हैं। एनपीआर भी एनआरसी का ही हिस्सा है। एनपीआर के लिए जब सरकारी कर्मचारी जानकारी मांगने आपके घर आएं तो उन्हें अपना नाम रंगा बिल्ला बताइए। अपने घर का पता देने के बजाए प्रधानमंत्री के घर का पता लिखवाएं।' उनके इस बयान के बाद खूब हंगामा हो रहा है। इस बीच फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने अरुंधति रॉय को जेल में डालने की बात कही है। सोशल मीडिया पर इन दोनों के बयानों पर सोशल मीडिया यूजर्स बट गए हैं, कोई रॉय के पक्ष में बात कर रहा है तो वही कोई अशोक के पक्ष में।